VIDEO: मामूली सी बात पर दबंगों ने मां-बेटियों को लाठियों से पीटा

अमेठी। यूपी के अमेठी में दबंगों ने महिला और उसकी दो बेटियों को लाठियों से जमकर पीटा। दबंगों की हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है, बाकी तीन की तलाश में पुलिस जुट गई है।

woman with two daughter brutally beaten up by goons in amethi

क्या है पूरा मामला


जानकारी के अनुसार, गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र गौरीपुर गांव में रेखा सिंह की दरवाजे पर मौरंग रखी हुई थी जो बरसात में बहकर जय बहादुर सिंह के दरवाजे पर चली गई। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चल गईं।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

आरोप है कि जय बहादुर व उनके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से रेखा सिंह, प्राची, साक्षी, सोनी की बेरहमी से पिटाई किया, जिसमें मां समेत बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के समय का वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और बाद में पीड़ित रेखा की तहरीर पर पुलिस ने जय बहादुर सिंह, दीपक सिंह, गीता, शुभम व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+