"जीजाजी की नज़र लोकसभा सीट पर है साले साहब क्या करेंगे?'' स्मृति ईरानी ने राहुल पर साधा निशाना
Smriti Irani News Uttar Pradesh: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और उनके जीजा राबर्ट बाड्रा पर निशाना साधा है। अमेठी सीट से कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने व्यंग किया है।
"जीजाजी की नज़र लोकसभा सीट पर है साले साहब क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि "जीजाजी की नज़र लोकसभा सीट पर है साले साहब क्या करेंगे? परिवार में ही टसन चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के 15 सालों की तुलना में 5 सालों में अपने क्षेत्र में ज्यादा काम किया है। एक समय था जब बसों में यात्रा करने वाले लोग अपनी सीट पर रूमाल रखकर निशान बना लेते थे, ताकि कोई उस पर न बैठे. वहीं, राहुल गांधी भी रूमाल से अपनी सीट चिह्नित करने आएंगे, क्योंकि उनके बहनोई की नजर इस सीट पर है।

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 5 मई को अमेठी में मतदान होगा। साल 2019 में स्मृति ईरानी के हाथों अपनी हार से पहले, राहुल गांधी ने लगातार तीन बार लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया। इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके माता-पिता सोनिया गांधी और दिवंगत राजीव गांधी और उनके चाचा दिवंगत संजय गांधी ने भी किया है. जबकि, बीजेपी ने अमेठी में लोकसभा चुनाव के इतिहास में स्मृति ईरानी की 2019 की जीत सहित केवल तीन बार सीट जीती है।












Click it and Unblock the Notifications