सुरेंद्र सिंह हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Recommended Video

    Amethi BJP Worker Surendra Singh की हत्या मामले में ये Congress Leaders Arrest | वनइंडिया हिंदी

    Amethi news, अमेठी। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के करीबी और बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में कांग्रेसी नेता बीडीसी सदस्य रामचंद्र समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। इनमें धर्मनाथ गुप्ता, नसीम, वसीम और गोलू का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक, मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सात अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    सोते समय गोली मारकर की गई हत्या

    सोते समय गोली मारकर की गई हत्या

    बता दें, 25 मई की रात सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 26 मई को उनके अंतिम संस्कार के लिए स्मृति भी अमेठी पहुंचीं। उन्होंने सुरेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा भी दिया। सुरेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव 2019 में स्मृति ईरानी के लिए अमेठी सीट पर प्रचार में बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी।

    स्मृति ईरानी ने क्या कहा?

    स्मृति ईरानी ने क्या कहा?

    स्मृति ईरानी ने कहा, 'मैंने सुरेंद्र सिंह के परिवार के सामने संकल्प लिया है कि जिसने गोली मारी, जिसने गोली चलाने का आदेश दिया, इन सभी अपराधियों को मौत की सजा दिलाने के लिए यदि सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़े तो बीजेपी के कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। न्याय सुरेंद्र सिंह के परिवार को दिलवाएंगे।'

    क्या बोलीं सुरेंद्र सिंह की पत्नी?

    क्या बोलीं सुरेंद्र सिंह की पत्नी?

    सुरेंद्र की पत्नी रुक्मणी सिंह ने कहा, ये राजनीतिक लड़ाई थी, उन्होंने (सुरेंद्र सिंह) ने चुनाव जीतने में दीदी (स्मृति ईरानी) की मदद की है। इसी वजह से हत्या की है। रुक्मणी ने कहा, स्मृति ने मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा और मदद का भरोसा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+