गेंहू के खेतों में लगी आग, नल चलाकर स्मृति ईरानी ने की किसानों की मदद
Amethi News, अमेठी। केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) रविवार को चुनाव प्रचार कर रही थी। तभी उन्हें पता चला कि मुंशीगंज के पश्चिम दुआरा गांव में गेंहू के खेतों में आग लग गई है तो वह तुरंत गांव की ओर निकल पड़ी। गांव पहुंचकर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) न केवल आग बुझाने में मदद की बल्कि लोगों को ढांढस भी बंधाया। इस दौरान लोगों ने उनसे एसडीएम के मौके पर ना आने की शिकायत भी की।

गेहूं के खेतों में लगी आग
रविवार की दोपहर मुंशीगंज के पश्चिम दुआरा के गोवर्धनपुर गांव के सीवान में गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से गांव की तरफ बढ़ने लगी। गांव के लोग फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही स्वयं आग बुझाने में जुट गए। क्षेत्र में प्रचार कर रही स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के साथ चल रहे एक कार्यकर्ता ने गांव में आग लगने की जैसे ही सूचना दी वह सारा कार्यक्रम छोड़ कर घटना स्थल की ओर रवाना हो गई। खेतों में जलती फसल देख वह भावुक हो गईं और हाथ में बाल्टी लेकर स्वयं आग बुझाने में जुट गईं।

नल चलाकर की आग बुझाने में मदद
इस दौरान स्मृति ईरानी (Smriti Irani) नल चलाकर बाल्टियों में पानी भी भरा और आग बुझवाने में मदद भी की। उनको ऐसा करते देख पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी आग बुझाने में जुट गए। अपना सब कुछ तबाह होता देख गांव की महिलाएं स्मृति ईरानी से लिपटकर रोने लगीं। ईरानी ने भी सांत्वना देते हुए महिलाओं को धैर्य रखने की बात कही। वहीं उन्होंने एसडीएम को फोन कर तत्काल मौके पर पहुंचने व पीड़ितों को राहत दिलाने का निर्देश दिया।

डीएम पर भड़की स्मृति
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डीएम को फोन कहा कि 3 घंटे पहले लोगों ने एसडीएम को फोन कर आग लगने की सूचना दी। मैं स्वय या मौके पर आग बुझाने में लोगों की मदद कर रही हूं। आपके एसडीएम से हमने आग्रह किया के लोगों की मदद करने के लिए वो वहां आफिस मे बैठकर आराम फरमा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के पास टाइम होता है अपना चुनाव प्रचार कैंसिल कर के जनता की मदद मे खड़े रहने का। और एक आफिसर आराम फरमा रहा है। फिर कुछ देर उधर की बातें वो सुनती रही, और फिर बोली की वो व्यवस्था मे लगे हैं वीआईपी के। वीआईपी बनता क्यों है? ताकि जनता की जनता की मदद हो।
ये भी पढ़ें:- अमेठी की सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications