अमेठी: आधा दर्जन कौवों की मौत से हड़कंप, जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल

Bird Flu Alert in Uttar Pradesh:अमेठी। कानपुर जिले (Kanpur) में बर्ड फ्लू (Bird flu) का पहला सबसे खतरनाक केस सामने आने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सतर्कता बरती जा रही है। राजधानी लखनऊ स्थित चिड़‍ियाघर को बंद कर दिया गया है। उधर, अमेठी में करीब आधा दर्जन कौवो की मौत से हड़कंप मच गया है। लोग बर्ड फ्लू के दस्तक होने की आशंका जताते रहे हैं। प्रशासनिक और स्वाथ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की भी टीम मौके पर पहुंची। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

six crows found dead in amethi uttar pradesh

मृत पड़े कौवों के मिलने से लोगों में दहशत

मामला जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कैटी गांव का है। रविवार को लगभग आधा दर्जन मृत पड़े कौवों के मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। गांव में रहने वाले शिव बहादुर शुक्ला ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक कौवे गांव के विभिन्न तरफ सुबह से मृत पड़े हुए थे। लोगों ने इसकी सूचना अमेठी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह को दी। सूचना मिलते ही वह डॉक्टरों की टीम के साथ गांव पहुंचे और जानकारी ली। वन विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच में भेजा है।

इलाके को सैनेटाइज कराकर लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश

एसडीएम अमेठी योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने डॉक्टरो की टीम के साथ सुरक्षा की दृष्टि से सहयोग के लिए पुलिस टीम को भी लगाया है। सीएमओ ने बताया कि टीम को भेजा गया है, उसने सैंपल लिया और पक्षियों का निस्तारण कराया। सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही संग्रामपुर के डॉक्टर को इलाके को सैनेटाइज कराकर लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। स्थल, जहां मृत पक्षी पाए गए वहां लोगों को आने जाने से रोके जाने के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

      Corona Virus से 50 गुना ज्यादा खतरनाक है Bird Flu, जानिए क्या हैं बचाव और लक्षण | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+