CM Yogi ने अमेठी में दक्षिण पश्चिम एशिया के सबसे बड़े बेवरेज प्लांट का किया उद्घाटन
CM Yogi in Amethi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अमेठी पहुंचे। अमेठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दक्षिण पश्चिम एशिया के सबसे बड़े बेवरेज प्लांट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं।
उद्घाटन के दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के पास कोई औद्योगिक नीति नहीं थी और कोई विज़न नहीं था। पहले की सरकारों को परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर सोने का मौका नहीं रहता था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है उसके बाद से निवेशकों का भरोसा यूपी में बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए निवेशक डरते थे। आज नई पॉलिसी के तहत हो रहे निवेश की सुरक्षा के गारंटी सरकार दे रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश की जो आवश्यकता है थीं वह साल 2017 के पहले सपना और कल्पना हुआ करती थीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी मौजूद लोगों को संबोधित किया।
900 लोगों को मिलेगा रोजगार
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अमेठी के त्रिशुंडी इंडस्ट्रियल एरिया में 33 एकड़ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 900 करोड रुपए में किया गया है। बताया गया कि इस फैक्ट्री में 900 लोगों को रोजगार मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications