पुलवामा में हाईवे पर परिंदा पर नहीं मार सकता तो वहां आतंकवादी पहुंचा कैसे- भूपेश बघेल
Amethi news, अमेठी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेठी की एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धड़ाधड़ कई सवाल कर डाले। मुख्यमंत्री बघेल ने पुलवामा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ''पुलवामा में 42 जवान शहीद हो गए। वो राष्ट्रीय राज्यमार्ग जम्मू से जो पुलवामा जाता है उसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकता। उसमें आतंकवादी पहुंचा कैसे? उन्होंने कहा कि 42 जवान शहीद हो गए उसकी जांच आज तक क्यों नहीं हुई।

सोमवार को सीएम भूपेश बघेल अमेठी के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर थे। वो यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। अमेठी विधान सभा के संग्रामपुर स्थित अम्मरपुर मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री से सवाल में आगे पूछा कि जब आप चौकीदार हैं तो आपकी आंख के नीचे से मेहुल चौकसी 14 हजार करोड़ रुपए लेकर कैसे भाग गया? सवाल तो है साहब नीरव मोदी के 30 हजार करोड़ रुपए लेकर कैसे भाग गया? सवाल तो है साहब विजय माल्या 9 हजार करोड़ रुपए लेकर कैसे भाग गया। ललित मोदी पैसे लेकर कैसे भाग गया। अंबानी जिसने कागज का जहाज भी नहीं बनाया उसे आपने 30 हजार करोड़ रुपए कैसे दे दिया?
वहीं बघेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह के साथ गए उनको आशीर्वाद दिया। 15 साल की सरकार 15 सीट पर सिमट गई। उन्होंने कहा कि गोरखपुर आपके मुख्यमंत्री का गृह जिला है। मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं और हमारे छत्तीसगढ़ के सारे लोग उन्हें धन्यवाद करते हैं क्योंकि जहां-जहां वो जाकर सभा किए सब जगह भारतीय जनता पार्टी के लोगों की हार हुई है। योगी आदित्यनाथ जी कर्नाटक गए येदुरप्पा को आशीर्वाद दिया कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बन गई।
अमेठी लोकसभा सीट के बारे में जानिए विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications