रिश्तेदार से था अवैध संबंध, जब महिला ने कही शादी की बात तो प्रेमी ने किया ये काम
अमेठी। अवैध संबंध के चलते युवक पर शादी का दबाव बनाने के लिए उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी एक महिला को भारी पड़ गई। खुद को फंसता देख महिला को रास्ते से हटाने के लिए युवक ने महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पांच दिन पूर्व फुरसतगंज थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात का एसपी ने बुधवार को खुलासा किया।

पुलिस ने गहनता से की जांच
एसपी ख्याति गर्ग ने बताया कि एक अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव की शिनाख्त हुई तो महिला की पहचान शहरुन निसां के रूप में हुई। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें पता चला कि उनके पेट में गोली लगी है और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इसके बाद मुकदमा क़ायम करने के बाद जब जांच शुरू हुई तो पता चला मृतक महिला पास कुछ सामान भी था। काफी सारी सब्जियां उसने खरीद रखी थी, लगभग एक सप्ताह तक की। जबकि आसपास सब्जी की वहां कोई दुकान नहीं थी।

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
इसी शक के आधार पर काम करते हुए पुलिस टीम आगे बढ़ रही थी की आसपास कहीं न कहीं सब्जी की बाजार लगती है, जहां से उसने सब्जी खरीदी है। पता करने मालूम हुआ के क़रीब में ही एक सब्जी मंडी है, वहां हमें एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें दिखा की एक व्यक्ति है जिसके साथ वो दो पहिया वाहन पर बैठकर वो जा रही है।

पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
उस व्यक्ति की शिनाख्त मोहम्मद तुफैल के नाम से हुई। जो उक्त महिला का रिश्तेदार था और महिला के साथ उसका अवैध सम्बंध हो गया था। महिला चाहती थी कि तुफैल इससे शादी कर ले और तुफैल शादी नहीं करना चाहता था। महिला ने इसके बाफ तुफैल को धमकी दी थी के शादी नहीं करोगे तो तुम्हे बलात्कार के फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगी। इसी में मामला तूल पकड़ गया और तुफैल ने अवैध तमंचे से गोली मारकर और चाकू से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications