Amethi News: पत्नी के प्रेमी ने खत्म कर दिया शिक्षक का पूरा परिवार, पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में मारी गोली
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में शिक्षक और उसकी पत्नी तथा दो बच्चियों की हत्या का आरोपी चंदन वर्मा शनिवार सुबह एनकाउंटर में घायल हो गया। आरोपी चंदन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद करने के लिए गई थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस का पिस्तौल छीन कर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने का भी प्रयास किया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई और गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उसे अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पकड़े जाने के बाद आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल कर लिया गया है। इस घटना का खुलासा रात 11 बजे एसपी अनूप सिंह द्वारा किया गया था।
आईए जानते हैं पूरा मामला
दरअसल, मूल रूप से रायबरेली निवासी शिक्षक सुनील कुमार अपनी पत्नी पूनम और दो बेटियों के साथ अमेठी में किराया का मकान लेकर रहते थे। सुनील कुमार सरकारी स्कूल में अध्यापक थे। गुरुवार देर शाम सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम तथा दोनों बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि इस घटना को चंदन वर्मा द्वारा अंजाम दिया गया है। चंदन वर्मा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चंदन भाग रहा था इसी बीच पुलिस ने उसे गुरूवार को जेवर से गिरफ्तार कर लिया।
सुनील की पत्नी से प्यार करता था चंदन
इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी चंदन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि करीब डेढ़ साल से चंदन वर्मा का सुनील कुमार की पत्नी पूनम से संबंध था। दोनों के बीच काफी नजदीकियां थी। इस बात की जानकारी सुनील को हो गई थी। यही कारण था कि सुनील रायबरेली से तबादला करवाने के बाद अमेठी चला आया था।
इसी बीच रक्षाबंधन पर जब पूनम अपने घर गई थी इस दौरान चंदन वर्मा और पूनम की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद पूनम द्वारा चंदन वर्मा के खिलाफ अश्लील हरकत करने छेड़छाड़ करने और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दर्ज मुकदमे में चंदन जेल भी गया था।
जेल से छूटने के बाद लेना चाहता था बदला
पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई की आरोपी चंदन जेल से छूटने के बाद सुनील से बदला लेना चाहता था। उसने 12 सितंबर को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पांच लोगों की हत्या किए जाने की बात भी लिखी थी। इसी बीच गुरुवार देर शाम सुनील के घर पहुंचा और बेटियों को चॉकलेट तथा रुपए दिया।
चंदन वर्मा द्वारा बेटियों को चॉकलेट और रुपए दिए जाने के बाद सुनील और उसकी पत्नी पूनम के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान चंदन द्वारा सुनील और उसकी पत्नी पूनम तथा दोनों बेटियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सब की हत्या करने के बाद चंदन वर्मा खुद को भी मारना चाहता था लेकिन मिस फायर के चलते वह बच गया। फिलहाल पकड़े गए आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications