UP election 2022: जनादेश रैली में अखिलेश का CM योगी पर वार, कहा- लैपटॉप लाओ, बुलडोजर नहीं

अंबेडकरनगर, 07 नवंबर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अंबेडकरनगर में आयोजित जनादेश रैली में बीजेपी और उत्त प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, ''आपका मुख्यमंत्री ऐसा न हो जो लैपटॉप चलाना नहीं जानता हो। लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए उन्होंने (योगी आदित्यनाथ) ने लैपटॉप नहीं बांटे।'' सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, ''कौन मानेगा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप चला लेते हैं? लैपटॉप लेकर आओ, बुलडोजर लेकर मत आओ।

UP election 2022 akhilesh yadav janadesh rally in ambedkar nagar

नोटबंदी को लेकर बीजेपी पर किया वार

अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भी भाजपा सरकार पर वार किया। उन्होंने कहा, ''याद कीजिए नोटबंदी हुई थी और भाजपा ने कहा था कि भष्टाचार खत्म हो जाएगा, कालाधन आएगा। कितने साल हो गए (नोटबंदी को) क्या भष्टाचार खत्म हो गया? कितना कालाधन विदेश से वापस आया है?'' अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों को गाड़ी से कुचलने का काम किया गया है। तीन इंजन की सरकार ने किसानों को कुचला। एक सरकार केंद्र की, एक सरकार उत्तर प्रदेश की और एक सरकार लखीमपुर खीरी की है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी की सरकार तो अलग ही चल रही है। भाजपा सरकार ने अन्याय बढ़ाने के साथ भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है। भाजपा के शासन में बुनकर भी परेशान हैं। सरकार कोई भी इंतजाम नहीं कर पा रही है।

राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने थामा सपा का दामन

बता दें, अंबेडकरनगर में रैली के दौरान बसपा के निष्काषित नेता राम अचल राजभर और लालजी वर्मा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। रैली को संबोधित करते हुए मंच पर ही राम अचल राजभर भावुक हो गए और रो पड़े। इस दौरान राजभर ने अपने संबोधन में बसपा प्रमुख मायावती पर गंभीर आरोप भी लगाया। राजभर ने कहा, ''मैंने 38 साल से बसपा मूवमेंट के लिए काम किया। मैंने परिवार को कभी नहीं समझा। पार्टी मेरे सबसे आगे रही, लेकिन मुझे अपमानित करके बसपा सुप्रीमो ने निकाल दिया। उन्होंने कहा कि मायावती ने मुझसे मेरा पक्ष नहीं पूछा और बसपा सुप्रीमो ने एकतरफा फैसला कर लिया।''

Recommended Video

      UP Election 2022: CM Yogi Adityanath ने विपक्ष पर साधा निशाना, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+