सहेली के बर्थडे में शामिल होने गई थी लड़की, भागते हुए आई वापस और रोते-रोते बताई रोंगटे खड़े कर देने वाली बात

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में नाबालिग से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि लड़की की सहेली के भाई ने दिया है। सहेली ने ही उसे अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर घर बुलाया था, जहां पहले से घात लगाए बैठे भाई ने घिनौने करतूत को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता को जिला अस्पताल के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

बर्थडे में बुलाकर ले गई थी सहेली

बर्थडे में बुलाकर ले गई थी सहेली

अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग सहेली को अपने जन्मदिन की बात कह अपने घर पर बुलाया। यहां पर उसका भाई पहले से मौजूद था। नाबालिग के आते ही उसे बंधक बनाकर उसका रेप किया गया। जब उसने विरोध किया तो पिटाई भी की। इसके बाद किसी तरह नाबालिग लड़की अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। वह घर पहुंचते ही चिल्लाने लगी, जोर-जोर से रोने लगी।

आरोपी युवक-युवती गिरफ्तार

आरोपी युवक-युवती गिरफ्तार

पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर जहांगीरगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी लड़की और लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। परिजनों का कहना है जब तक मेडिकल नहीं हो जाता है, तब तक वे लोग कहीं नहीं जाएंगे। इस मांग को लेकर हंगामा बढ़ने के बाद एएसपी के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। उधर पुलिस का कहना है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

पीड़िता के भाई ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता के भाई ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता के भाई ने न्याय की मांग करते हुए कहा, 'हम लोग गरीब हैं। मेरी बहन की सहेली घर पर आई थी और उसको लेकर गई। वहां ले जाकर इसके साथ बलात्कार हुआ। वहां से आई और चिल्लाने लगी, जोर-जोर से रोने लगी।' इस मामले में अंबेडकर नगर के एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि दो अभियुक्तों- एक महिला और एक पुरुष को नामजद कराया गया था। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+