राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023: पति Zubair Khan को टिकट मिलते ही भड़क गई पत्‍नी Safia Khan, बोलीं-'ये गलत हुआ'

Safia Khan Zubair khan Congress Candidate Ramgarh Alwar: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने रामगढ़ विधायक साफिया खान का टिकट काटकर उनके पति जुबैर खान को प्रत्‍याशी बनाया है। जिस पर साफिया खान भड़क गई।

Husband Wife clash for Congress ticket in Rajasthan: विधानसभा चुनाव 2023 में राजस्‍थान कांग्रेस ने दो सूचियां जारी करके 76 प्रत्‍याशी मैदान में उतार दिए हैं। रामगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी के घर में फूट पड़ गई। पति जुबैर खान को कांग्रेस का टिकट मिलते ही उनकी पत्‍नी साफिया खान भड़क गई।

पति जुबैर खान को मिलने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए पत्‍नी साफिया खान ने कहा कि यह अच्‍छा नहीं हुआ। कांग्रेस ने महिला विधायक का टिकट काटकर गलत किया है। समाज पुरुष प्रधान है। यहां महिलाएं सौ प्रतिशत स्‍वीकार नहीं।

Ramgarh Assembly Elections 2023

दरअसल, साफिया जुबैर खान अलवर जिले की रामगढ़ सीट से वर्तमान विधायक हैं। पति जुबैर खान प्रियंका गांधी के करीबी नेता हैं। मेवात विकास बोर्ड के अध्‍यक्ष जुबैर खान अभी दिल्‍ली में हैं। पति के बयान पर उनकी अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट मेवात क्षेत्र में आती है। यहां जुबैर खान 1990, 1993, 2003 में यहां विधायक चुने जा चुके हैं। वहीं, साल 2018 में साफिया खान विधायक बनी थीं। भाजपा नेता ज्ञान देव आहुजा भी साल 2008 और 2013 में विधायक चुने गए थे। साल 2023 में रामगढ़ से भाजपा ने अभी तक अपना प्रत्‍याशी घोषित नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+