अपहरण की कोशिश कर रहे युवकों को भीड़ ने पकड़ा फिर करने लगी बेरहमी से पिटाई तभी आ पहुंची पुलिस

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के कालापारा गांव में शनिवार की रात को एक युवक का अपहरण कर भाग रहे 2 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर बुरी तरह पिट दिया। वहीं उसके 3 साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा कर दो लोगो को दबोच लिया और गुस्साई भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे कार जल कर खाक हो गई।

पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को भीड़ से बचाया

पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को भीड़ से बचाया

इसके बाद मौके पर पहुंची प्रतापगढ़ थाना पुलिस पर बेकाबू भीड़ ने पथराव कर दिया। लेकिन इसके बाद थानागाजी पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी आरोपियों को अपने साथ ले गई। अपहरणकर्ताओं को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की उसके बाद पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची होती तो भीड़ अपहरणकर्ताओं को मार देती। देर रात हुए इस घटनाक्रम के बाद मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

Recommended Video

    अपहरण की कोशिश कर रहे युवकों को भीड़ ने पकड़ा फिर करने लगी बेरहमी से पिटाई तभी आ पहुंची पुलिस
    भीड़ ने पुलिस पर भी किया पथराव

    भीड़ ने पुलिस पर भी किया पथराव

    कालापारा गांव निवासी पुष्पेंद्र मीणा ने बताया कि वह अपने घर में बैठा हुआ था तभी रात को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में उसके घर के सामने आकर रुकी। उसमें बैठे लोगों ने उसे आवाज लगाई तो वह घर से बाहर आया तो कार में सवार चार पांच लोगों ने गाली-गलौज कर उसे जबरन कार में पटक दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसकी चीख-पुकार सुनकर घर वाले बाहर आए और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने उनका पीछा करते हुए सोली बावड़ी गांव के पास अपहरणकर्ताओं के सामने टेम्पो लगा कर कार को रोक लिया और दो आरोपीयो को पकड़ लिया।

    आसपास की भी पुलिस मौके पर पहुंची

    आसपास की भी पुलिस मौके पर पहुंची

    जबकि 3 आरोपी भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद पुलिस मोके पर पहुँची तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद थानागाजी ओर आसपास थानों के जाप्ता मौके पर पहुंच गया और करीब डेढ़ घंटे बाद भीड़ के कब्जे से अपहरणकर्ताओं को मुक्त करा कर अपने साथ ले गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते अपहरण कर्ताओं को मुक्त नही कराती तो भीड़ उन्हें मौत के घाट उतार देती। देर रात एएसपी एएसपी विशनाराम भी मौके पर पहुंचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+