पढ़ाते-पढ़ाते बच्चों के पिता को दिल दे बैठी ट्यूशन टीचर, अवैध संबंध के बाद शव का हुआ ये हाल
अलवर, 21 मार्च। राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर पुलिस थाना इलाके में ट्यूशन टीचर का शव मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ट्यूशन टीचर की हत्या की गई थी। उसके व्यवसायी से अवैध संबंध थे। मीडिया से बातचीत में ततारपुर एसएचओ विजय चंदेल ने बताया कि 16 मार्च को ततारपुर थाने पर इत्तला मिली थी कि इन्द्रा बस्ती के पास पुलिया के नीचे बोरे में बंद लाश पड़ी है।

अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था
पुलिस मौके पर पहुंची तो कचरे के ढेर के पास प्लास्टिक के बोरे से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। अज्ञात ने महिला की हत्या कर लाश को यहां ठिकाने लगाया था। पुलिस ने शव ततारपुर सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया। ततारपुर पुलिस की जांच में महिला की शिनाख्त दिल्ली निवासी 29 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि प्रियंका दिल्ली निवासी कपड़ा व्यापारी कपिल गुप्ता के घर पर बच्चों को पढ़ाने जाती थी।

कपिल गुप्ता और प्रियंका की दोस्ती हो गई
कपिल गुप्ता और प्रियंका की दोस्ती हो गई। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे। उसके बाद प्रियंका ने शादी का दबाव बनाया और 50 लाख रुपए की मांग की। प्रियंका द्वारा ब्लैकमेल करने पर कपिल गुप्ता ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। कपिल गुप्ता (39), उसकी पत्नी सुनैना गुप्ता (38) नौकर राजकिशोर यादव (24) निवासी गाजियाबाद और सचिन देवल (23) निवासी दिल्ली ने मिलकर प्रियंका की हत्या कर शव राजस्थान में ठिकाने लगा दिया।

लाश को इंद्रा बस्ती पुलिया के नीचे डाला गया था
जांच में पता चला कि प्रियंका ने गांधीनगर दिल्ली में बैंक से पैसे निकलवाये थे, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बीटीएस डाटा और अन्य संसाधनों की मदद से पता लगाया कि प्रियंका लाश को कार से दिल्ली से लाकर इंद्रा बस्ती पुलिया के नीचे डाला गया था। बाद में दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली के आनंद बिहार, गांधी नगर, करावल नगर और गाजियाबाद में आरोपियों की तलाश में दबिशें दी गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या के सुरागों को जोड़ते हुये आरोपी कपिल गुप्ता, सुनैना गुप्ता, राज किशोर और सचिन को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications