बुजुर्ग महिला ने बताया अपनी मौत का समय, बोली-भगवान ने दिया है सिग्‍नल, पूरा गांव आया LIVE देखने

यह तय है कि कब, कहां और किसको मौत आ जाए कोई नहीं जानता, मगर राजस्‍थान के अलवर जिले के कठूमर उपखंड के खेरली की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी मौत का समय खुद बताकर सबको चौंका दिया। यहीं नहीं बल्कि उसने दावा किया कि तय वक्‍त पर अचानक धरती फटेगी और वह उसमें समा जाएगी। महिला ने बताए समय पर अपने प्राण त्‍यागे या नहीं? यह बात आप स्‍टोरी में आगे जान पाओगे। हालांकि लोग पूरे मामले को अंधविश्‍वास से जोड़कर देख रहे हैं।

Recommended Video

    बुजुर्ग महिला ने बताया अपनी मौत का समय, बोली-भगवान ने दिया है सिग्‍नल, पूरा गांव आया LIVE देखने
    चिरौंजी देवी सौंखर खेड़ली अलवर

    चिरौंजी देवी सौंखर खेड़ली अलवर

    हुआ यूं कि अलवर जिले के खेड़ली की सौंखर रोड पर 90 साल की महिला चिरौंजी देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। रविवार सुबह तक सब कुछ सामान्‍य था। सुबह 11 बजे वह अचानक अपने घर से निकली और घर के बाहर चबूतरे पर बैठ गई। यहां बैठकर वह कहने लगी कि उसकी मौत का समय आ गया। एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे वह अपना शरीर छोड़ देंगी।

     चबूतरे के चारों तरफ जमा हुई भीड़

    चबूतरे के चारों तरफ जमा हुई भीड़

    बुजुर्ग महिला द्वारा अपनी मौत की भविष्‍यवाणी सुनकर एक बारगी तो इस किसी ने गौर नहीं किया, मगर वह चबूतरे पर बैठकर अपनी मौत का इंतजार करने लगी तो यह बात पूरे कस्‍बे में आग की तरफ फैल गई। चबूतरे के आस पास धीरे धीरे लोगों का जमावड़ा होने लगा। काफी संख्‍या में महिलाएं भी पहुंच गई। लोकगीत व भजन कीर्तन शुरू हो गए।

     चबूतरे पर बैठकर करती रही मौत का इंतजार

    चबूतरे पर बैठकर करती रही मौत का इंतजार

    परिजनों ने महिला चिरौंजी को चुनरी ओढ़ा दी। गले में फूल मालाएं डाल दीं और चबूतरे के आस पास बांस की बल्लियां लगाकर उस जगह को सुरक्षित कर दिया ताकि चिरौंजी देवी समाधि ले तो उसे कोई बाधित ना करें। चिरौंजी देवी भी चबूतरे पर बैठकर अपनी मौत का इंतजार करने लगी। वह भगवान की भक्ति में लीन हो गई थी।

     चिरौंजी का दावा कि तीन माह से भगवान से बातचीत

    चिरौंजी का दावा कि तीन माह से भगवान से बातचीत

    इससे पहले चिरौंजी देवी ने लोगों से बातचीत में बताया कि उसकी भगवान से बातचीत होती है। भगवान उसे पिछले तीन माह से संकेत दे रहे थे कि उसे आज ही के दिन अपना शरीर छोड़ना है। अब भगवान का बुलाया आ गया तो उसे जाना ही पड़ेगा। लोगों ने चिरौंजी देवी की बात पर भरोसा करके वहां धार्मिक आयोजन शुरू करवा दिए।

     परिजन बोले हकीकत भगवान ही जाने

    परिजन बोले हकीकत भगवान ही जाने

    मीडिया से बातचीत में राम सैनी व अन्‍य परिजनों ने बताया कि यह चिरौंजी देवी व भगवान के बीच का मामला है। भगवान ने ही चिरौंजी देवी को मौत का समय व जगह बताई थी। इसमें कितनी सच्‍चाई है कि यह तो चिरौंजी देवी व भगवान ही जाने। शाम सात बजे तक चिरौंजी देवी प्राण छोड़ देंगी।

     पुलिस ने चिरौंजी देवी को अस्‍पताल पहुंचाया

    पुलिस ने चिरौंजी देवी को अस्‍पताल पहुंचाया

    शाम होते होते यह मामला अलवर पुलिस की जानकारी में आ गया। शाम को पुलिस पहुंची और चिरौंजी देवी से समझाइश की वे चबूतरे से उठकर घर में चली जाए। उधर, उसके द्वारा बताया गया मौत का समय भी बीत चुका था। काफी समझाइश के बाद पुलिस ने चिरौंजी देवी को स्‍थानीय सरकारी अस्‍पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। फिलहाल महिला सुरक्षित हैं और अपने घर पर हैं। उसके द्वारा बताया गया मौत का समय झूठा निकला।

    सुबह से नहीं खा रही थी खाना

    सुबह से नहीं खा रही थी खाना

    एसएचओ राजवीर सिंह शेखावत ने बताया कि महिला ने दावा किया था कि धरती फटेगी और वो उसमें समा जाएगी, मगर यह मामला उसका यह अंधविश्‍वास था कि उसे भगवान ने मौत का समय बताया है। उसने सुबह से खाना भी नहीं खाया था। उसकी बातों पर यकीन करके लोगों की भीड़ जुट गई थी। बाद में मौके पर पहुंचकर समझाइश की और अस्‍पताल पहुंचाया। अब महिला सुरक्षित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+