Tijara Seat Rajasthan: तिजारा सीट पर बम्‍पर वोटिंग, बाबा बालकनाथ की लहर या इमरान खान का तूफान?

Tijara Seat Result in Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में हर किसी की नजरें अशोक गहलोत की सरदारपुरा, वसुंधरा राजे की झालरापाटन व सचिन पायलट की टोंक सीट के अलावा तिजारा सीट पर भी है। 25 नवंबर को मतदान को लेकर जैसा लग रहा था वैसा ही हुआ। तिजारा में बम्‍पर वोटिंग हुई है, जो राजस्‍थान के कुल मतदान के प्रतिशत से भी ज्‍यादा है।

Baba Balaknath Yogi

अलवर जिले की तिजारा सीट पर शाम छह बजे तक 80.85 प्रतिशत वोट पड़े हैं। बाबा बालकनाथ अलवर से भाजपा सांसद हैं, जिन्‍हें पार्टी ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में तिजारा सीट से मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने हिंदूत्‍व के चेहरे बाबा बालकनाथ को टक्‍कर देने के लिए उनके सामने मुस्लिम चेहरे इमरान खान को टिकट दिया। ताबड़तोड़ वोटिंग की वजह बाबा बालकनाथ के समथर्न में मोदी लहर चली है या कांग्रेस इमरान खान के तूफान ने मतदान प्रतिशत बढ़ा दिया। इसका पता 3 दिसंबर को मतों की गिनती से चलेगा।

इन सीटों पर सर्वाधिक मतदान

16वीं विधानसभा के लिए राजस्‍थान की 199 सीटों पर वोट डाले गए। सर्वाधिक वोटिंग वाली सीटों में चूरू जिले की तारानगर सीट पर 82.30 प्रतिशत, चित्‍तौड़गढ़ की बेगूं सीट पर 82 प्रतिशत और बाड़मेर की शिव सीट पर 80.66 फीसदी मतदान हुआ है। तारानगर सीट पर भाजपा दिग्‍गज नेता राजेंद्र राठौड़ व कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया के बीच सीधी टक्‍कर हुई है। वहीं, बाड़मेर जिले की शिव सीट पर मामला पंचकोणीय बना हुआ है। भाजपा-कांग्रेस दोनों के बागी मैदान में हैं। साथ ही आरएलपी प्रत्‍याशी की मौजूदगी में मामले को रोचक बना दिया। शायद यही वजह है कि यहां पर सर्वाधिक की।

राजस्‍थान में कुल 71.14 फीसदी मतदान

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान समाप्ति तक अनुमानित 71.14 प्रतिशत वोट पड़े हैं। कई सीटों पर छह बजे बाद भी वोटिंग जारी रही है। ऐसे में निर्वाचन विभाग की ओर से अंतिम आंकड़ों में मतदान का प्रतिशत कुछ बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+