अलवर : ईद मनाने मौसी के घर आए दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, तालाब में मिले शव

अलवर, 24 जुलाई। राजस्थान के अलवर जिले में दर्दनाक घटना हुई है। ईद मनाने अपनी मौसी के घर आए दो सगे भाइयों समेत तीन लड़कों की मौत हो गई। तीनों के शव गांव में तालाब में मिले हैं।

Alwars Three Child died including two real brothers who came to aunts house to celebrate Eid

जानकारी के अनुसार अलवर जिले के गांव अहमदपुर का 14 वर्षीय जिलसाज और उसका 12 वर्षीय भाई नौमान ईद मनाने के लिए गावं बगथला में अपनी खाला के घर आए थे।

शुक्रवार शाम को जिलसाज व नौमान पड़ोस के गांव चामरोदा के ताबाल में नहाने के लिए आए थे। यहां उनके साथ गांव चामरोदा का भी एक लड़का 15 वर्षीय आसिफ था। तीनों लड़के तालाब के किनारे पर नहाते नहाते 18 फीट गहराई में चले गए और डूब गए।

ग्रामीणों को जब उनके डूबने के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें बचाने का प्रयास किया, मगर उनको पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए तब उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+