राजस्थान पुलिस के काफिले में घुस गई 6 संदिग्ध गाड़ियां और फिर से भाग जाता पपला गुर्जर

अलवर। एक बार फिर पुलिस हिरासत से गैंगस्टर पपला गुर्जर को भगाने की कोशिश हुई है। मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर को रिमांड के बाद किशनगढ़बास जेल ले जाते समय खैरथल में 6 संदिग्ध कारें अचानक पुलिस के काफिले में घुस गईं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Recommended Video

    राजस्थान पुलिस के काफिले में घुस गई 6 संदिग्ध गाड़ियां और फिर से भाग जाता पपला गुर्जर
    6 suspicious vehicles entered the Rajasthan Police Kafila and Papala Gurjar ran away again

    पुलिस ने इनमें से 4 कारों को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि एक गाड़ी बहरोड के मौसमपुर के पास पकड़ी गई है। इन गाड़ियों में सवार करीब 24 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास चाकू, गुप्ती और डंडे जैसे हथियार भी मिले हैं। भिवाड़ी एसपी राममू​र्ति जोशी कहते हैं कि हिरासत में लिए गए इन लोगों का पपला गुर्जर से कोई संबंध नहीं है। ये सभी लोग रुटीन चैकिंग के दौरान पकड़े गए हैं। फिर भी पुलिस हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है।

    गौरतलब है पपला गुर्जर पहले भी पुलिस कस्टडी से दो बार भाग चुका है। 2017 में हरियाणा के महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेशी पर जाते समय उसके साथी पुलिस पर फायरिंग कर पपला को छुड़ाकर भगा ले गए थे। उसके बाद 6 सितंबर को बहरोड थाने पर एके 47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर पपला को छुड़ा ले भागे थे। करीब डेढ़ साल बाद इसी 27-28 जनवरी की रात पपला को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पपला को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पपला गुर्जर को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में भेज दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+