देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला हीर खान गिरफ्तार, वीडियो में कहा था- पुलिस का डर नहीं है

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला सना उर्फ हीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, इस मामले में एफआईआर दर्ज होते ही महिला फरार हो गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मंगलवार को महिला को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला हीर खान अपना यू-ट्यूब चैनल चलाती है। महिला ने एक वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड की थी। इस वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में महिला के खिलाफ आईटी एक्ट में का मुकदमा दर्ज हुआ था। अब पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

Recommended Video

    अदिति सिंह पर दादी ने लगाया घर में तोड़फोड़ और प्रताड़ित करने का आरोप
    youtuber heer khan arrested for making objectionable comments on hindu goddess

    महिला ने कहा था- पुलिस का डर नही है...

    आरोपी महिला हीर खान ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो अपलोड की थी। वीडियो में महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में हीर खान यह भी कहती है कि उसे पुलिस का डर नहीं है, क्योंकि वह पिछले दो सालों से ऐसा कर रही है लेकिन अबतक पुलिस ने कुछ नहीं किया। हीर खान कहती है कि वह खुद चाहती है कि पुलिस केस हो फिर वह बताएगी कि वह क्या कर सकती है। इस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

    मुकदमा दर्ज होते ही हो गई थी फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की और 24 घंटे के अंदर खुल्दाबाद थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला हीर खान अपना यू-ट्यूब चैनल चलाती है। महिला ने एक वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड की थी। इस वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में महिला के खिलाफ आईटी एक्ट में का मुकदमा दर्ज हुआ था। अब पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+