UPPSC PCS 2019: यूपी पीएससी की मुख्य परीक्षा से हटाए 5 विषय, IAS से भी बाहर हैं ये सब्जेक्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आयोग ने इस बार मुख्य परीक्षा में कई अहम बदलाव किए हैं। दरअसल, इस बार पीसीएस 2019 की मुख्य परीक्षा में पांच विषयों को हटाया गया है। आपको बता दें कि पहले यह परीक्षा 33 विषयों में आयोजित होती थी, जो अब 28 विषय में होगी। यूपीपीएससी ने मुख्य परीक्षाओं से जिन विषयों को बाहर किया है, ये विषय संघ लोक सेवा आयोग की सबसे प्रतिष्ठित आईएएस में भी नहीं है।

UPPSC PCS 2019 Exam Pattern: Five subjects removed from PCS Main Exam

आयोग के सचिव मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) सामान्य-विशेष चयन परीक्षा 2019 एवं सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन संरक्षक परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 16 अक्टूबर से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि यह भर्ती यूपी की सबसे बड़ी वैकेंसी में शामिल है और इनके माध्यम से सीधे अधिकारी बनने का मिलता है मौका। इस बार इस भर्ती में साढे तीन सौ से अधिक पद शामिल हैं।

पांच विषयों को हटाया
यूपीपीएससी ने इंटरव्यू के नियमों में भी बदलाव किया है। अब दो गुना अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा से पांच विषयों को हटाया गया है। मुख्य परीक्षा से अरबी, फारसी को हटाया गया, जबकि सोशल वर्क, डिफेंस, कृषि अभियांत्रिकी को भी परीक्षा की सूची से हटा दिया गया है। इस बार 300 पदों पर चयन के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा में 33 विषयों से घटकर 28 विषय ही रह जाएंगे। विज्ञापन जारी होने के बाद एक माह तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।

परीक्षा संबंधित बदलाव करेंगे समस्याओं का निदान
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पहचान पीसीएस परीक्षा को लेकर है। बीते कई वर्षों से लगातार इस परीक्षा में जिस तरह से विवाद और रिजल्ट में गड़बड़ियां सामने आई हैं, उससे परीक्षा का शेड्यूल ही बिगड़ गया था। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए अब आयोग ने परीक्षा से संबंधित कई अहम निर्णय लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+