UP Board Exam: हिंदी की परीक्षा में तीन लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है और मंगलवार को मुख्य विषय हिंदी की परीक्षा का आयोजन किया गया। लेकिन, बड़े ही आश्चर्यजनक तरीके से मातृभाषा की परीक्षा में भी नकलचियों के पकड़े जाने व परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़े जाने का क्रम जारी रहा। पूरे उत्तर प्रदेश में हिंदी की परीक्षा के दौरान तीन लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। यह माना जा रहा है कि परीक्षा खत्म होते-होते एक बार फिर से बोर्ड परीक्षा छोडने वालों की संख्या फिर से रिकार्ड स्तर पर पहुंचेगी। हालांकि मेधावी छात्रों ने हिंदी के पेपर को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की और उनका कहना है कि पेपर बेहद ही आसान था।

3.13 लाख ने छोडी परीक्षा
यूपी बोर्ड के सचिव नीना श्रीवास्तव द्वारा जारी गई की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को हाईस्कूल पहली पाली में हिंदी एवं प्रारंभ प्रारंभिक हिंदी तथा इंटरमीडिएट में हिंदी और सामान हिंदी की परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा का तीसरा दिन था और तीसरे दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी दी। इसमें हाई स्कूल में दो लाख 9383 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। जबकि इंटरमीडिएट में 54367 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश भर में हाई स्कूल में 30 छात्र और 11 छात्राएं नकल करते हुए पकड़ी गई है। जबकि इंटरमीडिएट में 10 छात्रों नकल करते हुए पकड़े गए हैं।
हो रही है नकल
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर समेत पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एलआईयू व एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है। लेकिन, इस सब के बावजूद भी ग्रामीण इलाकों में नकल पर लगाम नहीं लगाई जा पा रही है। कई स्थानों से कंट्रोल रूम में लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिसके क्रम में कुछ परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकओं पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। कई स्थानों पर तो पुलिस सुरक्षा भी ना मौजूद होने की शिकायतें आई हैं, जिसके कारण नकल कराने वाले माफिया भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे है।












Click it and Unblock the Notifications