क्या दिल्ली में छुपी है शाइस्ता परवीन, जैनब और सद्दाम! लोकेशन मिलने के बाद STF और पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड को 120 दिन बीत चुके है। लेकिन, इस हत्याकांड के बाद से फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब, साला सद्दाम और तीनों शूटर कहां छिपे हैं, इसकी अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, पुलिस ने फरार चल रहे सभी आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

ऐसा बताया जा रहा है कि अशरफ का साला सद्दाम हाल ही में दुबई से वापस इंडिया लौटा है। सद्दाम के वापस लौटने के बाद उसकी बहन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की लोकेशन दिल्ली में मिली है, जिसके बाद पुलिस टीमें भी हरकत में आ गई। प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ ने जैनब की लोकेशन मिलने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में कई जगह छापेमारी की है।

shaista-parveen-and-zainab-fatima

पुलिस शाहीन बाग में स्थित अतीक के फ्लैट तक भी पहुंची, जहां अतीक का बड़ा बेटा उमर रहकर पढ़ाई करता था। लेकिन, शाइस्ता, जैनब और सद्दाम का पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैनब फातिमा की लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद पुलिस और एसटीएफ ने शुक्रवार को पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में की छापेमारी की।

पुलिस टीम ने पुरानी दिल्ली के एक लॉज में भी पहुंचकर पूछताछ की है। हालांकि, पुलिस वहां से कोई क्लू नहीं मिला सका है। खबर के मुताबिक, पुलिस अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की भी दिल्ली में तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि शाइस्ता भी दिल्ली में कहीं छिपी हो सकती है, ऐसे में सद्दाम और जैनब के साथ ही शाइस्ता को लेकर भी तलाश तेज हो गई है।

खबर के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि सद्दाम और जैनब किस मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस को पूरी आशंका है कि सद्दाम और उसकी बहन जैनब साथ में ही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि शाइस्ता ने भी दिल्ली में ही कहीं शरण ली है।

इतना ही नहीं, पुलिस 5 लाख रुपए के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान की लोकेशन भी तलाश में जुटी है। यह तीनों शूटर भी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे है। वहीं, उमेश पाल की हत्या के षड्यंत्र के आरोपी सद्दाम पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश की हत्या से पहले ही सद्दाम दुबई भाग गया था।

उमेश हत्याकांड के षड्यंत्र में उसकी भूमिका सामने आई तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसी दौरान सद्दाम ने सोशल मीडिया पर अपने कई फोटो वायरल किए, जिसमें वह दुबई में दिख रहा था। कुछ दिन पहले पुलिस को पता चला कि वह पिछले हफ्ते वापस भारत आ गया है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली तो उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम दिल्ली पहुंच गई।

इस बीच, खबर आई कि सद्दाम ने अपनी बहन जैनब से एक मॉल में मुलाकात की थी। प्रयागराज पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से उस मॉल के सीसीटीवी फुटेज जुटाएं हैं। इस फुटेज में नकाब पहने तमाम महिलाएं दिख रही हैं। जैनब और शाइस्ता भी बुर्का पहनती हैं।

इनकी तस्दीक के लिए कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों ने महिला टीम के साथ शुक्रवार को पुरानी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों के साथ-साथ कई अपार्टमेंट में भी दोनों की तलाश की। दिल्ली में ये लोग किसकी मदद ले सकते हैं, इसे पता किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जल्द इनकी गिरफ्तारी करेगी।

बता दें कि उमेश पाल की 24 फरवरी की शाम को हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने शाइस्ता उसके शौहर, बेटों समेत अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा करवाया था। वारदात के बाद से ही शाइस्ता फरार चल रही है। पुलिस ने शाइस्ता की गिरफ्तार के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ है।

तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान हत्याकांड की साजिश में शामिल होने व अभियुक्तों की मदद करने के आरोप में जैनब फातिमा, अतीक की बहन आयशा नूरी व दो भांजियों का नाम बढ़ाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी को फरार घोषित करते हुए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+