Umesh Pal Hatyakand: 96 दिन बाद भी फरार चल रहे हैं 5 लाख के इनामी तीन शूटर, कोई क्लू तक नहीं जुटा पाई पुलिस
umesh pal hatyakand in hindi: उमेश पाल हत्याकांड के शामिल पांच लाख के इनामी फरार चल रहे तीनों शूटरों बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान के बारे में पुलिस कोई भी क्लू जुटा पाने में अभी तक नाकाम है।

umesh pal hatyakand in hindi: उमेश पाल हत्याकांड को 96 दिन बीत चुके है, लेकिन पुलिस पांच लाख के फरार चल रहे इनामी शूटरों बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान के बारे में कोई भी क्लू जुटा पाने में अभी तक नाकाम है। इतना ही नहीं, पुलिस शाइस्ता परवीन के बारे में अभी तक पता नहीं लगा सकी है।
प्रयागराज पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम की तलाश में आसपास के जिलों से लेकर एमपी, महाराष्ट्र व नासिक तक सर्च ऑपरेशन चलाने का दावा किया था। इसके बावजूद न तो गुड्डू मुस्लिम पुलिस के हाथ लगा और ना ही उसके बारे में पुलिस को कोई क्लू मिल सका।
बता दें कि आखिरी बार अतीक के भाई अशरफ ने भी गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था। गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तार के बाद ही अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड से जुड़े कई अहम राज भी खुल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में गुड्डी मुस्लिम की गिरफ्तारी बेहद अहम मानी जा रही है।
हालांकि, बमबाज गुड्डू मुस्लिम पुलिस के हाथ अभी तक लग सका है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, 5 लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम को तलाश करने की कोशिश पुलिस की तरफ से लगभग न के बराबर की गई है।
Recommended Video

खबर के मुताबिक, बीते कई दिनों से ना ही किसी दबिश की खबर आई और न ही यह बात पता चली कि पुलिस की कोई टीम को गुड्डू मुस्लिम के बारे में कोई खबर मिली हो। वहीं, 5 लाख के दो इनामी शूटर साबिर व अरमान के बारे में भी पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
ऐसा बताया जा रहा है कि साबिर तो फरारी के दौरान दो बार प्रयागराज भी आ चुका है और पुलिस को भनक लगने से पहले ही भाग भी निकला। उधर, अरमान के बारे में यह भी बात सामने आई थी कि उसने बिहार में किसी पुराने मामले में सरेंडर कर दिया। हालांकि, प्रयागराज पुलिस की ओर से अब तक इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications