'यही हालात रहे तो BHU कैंपस बंद करना पड़ेगा', हाईकोर्ट ने चीफ प्रॉक्टर की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Prayagraj news, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) वाराणसी की चीफ प्रॉक्टर रायना सिंह को बड़ी राहत दी है। छात्र हत्या के मामले में नामजदगी होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि जब तक पुलिस रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक चीफ प्रॉक्टर की गिरफ्तारी उचित नहीं है। इससे विश्वविद्वालय के हालात और खराब होंगे। वहीं, हाईकोर्ट ने बीएचयू के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर इसी तरह से अराजकता के हालात बने रहे तो कैंपस को भी बंद करना पड़ेगा।

क्या है पूरा मामला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) वाराणसी में तीन अप्रैल को बिड़ला हॉस्टल में एमसीए के छात्र गौरव सिंह की हत्या कर दी गई थी। छात्र की हत्या के विरोध में बीएचयू कैंपस सुलग उठा और जगह-जगह छात्रों ने बवाल करना शुरू कर दिया। भारी हंगामे और तनाव के बीच पुलिस प्रशासन ने मामला संभाला और पुलिस जांच शुरू हुई तो गौरव सिंह की हत्या में छात्र वर्चस्व का मामला प्रारंभिक तौर पर सामने आया है। इस मामले में गौरव की पिता की तहरीर पर चीफ प्रॉक्टर समेत 5 लोगों के विरूद्ध नामजद व 3 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस जांच कर कर रही है।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

चीफ प्रॉक्टर ने ली हाईकोर्ट की शरण
छात्र हत्या के मामले में तनाव बढ़ा और प्रॉक्टर की गिरफ्तारी का दबाव बनने लगा तो बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर रायना सिंह ने खुद के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को रद्द करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली। यहां दाखिल की गयी याचिका पर न्यायमूर्ति पंकज नकवी और न्यायमूर्ति उमेश कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई शुरू की तो याची की ओर से दलील दी गयी कि विश्वविद्यालय की व्यवस्था दुरुस्त बनाने में कड़ाई करने के कारण उनके विरूद्ध षड़यंत्र के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया है, जो आधारहीन है। ऐसे में इसे रद्द किया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट ने क्या कहा
याचिका पर दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि जिस तरह के हालात यूनिवर्सिटी में बन रहे हैं, ऐसे में तो कैंपस ही बंद करना पड़ेगा। यदि बीएचयू के ही प्राध्यापकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जाएगी तो इससे कैंपस का माहौल कैसे सुधरेगा। इससे तो माहौल और ज्यादा खराब होगा। ऐसे में याची की गिरफ्तारी किसी भी दशा में उचित नहीं हैं। हालांकि, हाईकोर्ट ने मुकदमा रद्द करने से इनकार कर दिया और मुकदमे की विवेचना जारी रखने व जांच तेजी से पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर ही प्रॉक्टर के विरूद्ध कार्रवाई का निर्धारण किया जा सकेगा।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications