Video: ओडिशा में गुड्डू मुस्लिम या कोई और? सामने आई सच्चाई

guddu muslim latest news: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे बमबाज गुड्डू मुस्लिम को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज में दावा किया गया था कि वो ओडिशा में हैं।

guddu muslim latest news

Guddu Muslim News: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद का खास शूटर गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहा है और उसके ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। इस बीच एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया कि गुड्डू मुस्लिम ओडिशा में बेखौफ घूम रहा है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम ओडिशा में हैं और यूपी पुलिस से बचकर फरारी काट रहा है। रिपोर्ट में बताया गया था कि वो ओडिशा के बारगढ़ में छिपा हुआ है। अब जैसे ही यह खबर फैली, उसके बाद इस वीडियो को लेकर नया खुलासा हुआ है।

वीडियो में दिख रहा शख्स बमबाज गुड्डू मुस्लिम नहीं बल्कि शेख हामिद मोहम्मद है। उन्होंने बताया कि गुड्डू मुस्लिम के नाम से शेयर की जा रही वीडियो मेरी है। उन्होंने अपने चलने वाला सीन भी रीक्रिएट किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मेरी वीडियो को एक अपराधी के साथ जोड़कर गलत तरीके से वायरल किया गया है।

शख्स ने बताया कि वो मस्जिद में नवाज पढ़ने आते हैं, और यहीं पास में रहते हैं।

ओडिशा भागने के ऐसे लगाए कयास

उमेशपाल हत्याकांड के बाद से ही बमबाज गुड्डू फरार है। यूपी एसटीएफ कई बार उसे लेकर दबिश दे चुकी हैं, लेकिन अभी तक वो गिरफ्त से दूर है। बताया जाता है कि उमेश पाल की हत्या करने के बाद गुड्डू वापस प्रयागराज आया था।

इसके बाद झांसी से अजमेर और फिर मेरठ होते हुए दिल्ली के रास्ते बिहार और फिर पश्चिम बंगाल होते हुए ओडिशा पहुंचा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम को लेकर ऐसी भी जानकारी सामने आई थी कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद वो दो दिन कौशांबी में भी रुका था और मेरठ भी आया था।

इतनी ही नहीं, बमबाज गुड्डू मुस्लिम ने उमेश पाल हत्याकांड के बाद गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से भी फोन पर बातचीत की थी। बता दें कि गुड्डू मुस्लिम प्रयागराज का रहने वाला है और उस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।

गुड्डू को लेकर कहा जाता है कि वह अतीक के हथियार सप्लाई समेत कई वसूली के कामों को संभालता था। माफिया अतीक अहमद का दाहिना हाथ माने जाने वाले गुड्डू को लेकर यूपी पुलिस की एसटीएफ टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

लेकिन, गुड्डू मुस्लिम अभी तक भी पुलिस और एसटीएफ के हाथ नहीं लग सका है। बता दें, गुड्डू मुस्लिम ने उमेश पाल हत्याकांड मे जमकर बमबाजी की थी, जिसकी वीडियो फुटेज भी सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+