खुशखबरी! रेलवे में निकली 1.30 लाख बंपर वैकेंसी, इस तारीख से करें आवेदन
Allahabad news, प्रयागराज। सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए रेलवे ने बंपर वैकेंसी निकाली है। रेलवे में विभिन्न श्रेणी के 1.30 लाख पदों पर बंपर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए 28 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह भर्ती देश के सभी 13 रेलवे भर्ती बोर्ड में होगी और इसी साल इस भर्ती को पूरा कर अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग भी दे दी जाएगी। इस भर्ती में एक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी व पदों की जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें, वहां जारी किए गए नोटिफिकेशन में सभी जानकारियां मिल जाएंगी।

किन पदों पर होगी भर्ती
रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे की 1.30 लाख पदों पर शुरू की गयी भर्ती में अलग-अलग श्रेणी के पद शामिल हैं। जिनमें नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी, पैरा मेडिकल स्टाफ व लिपिक वर्गीय एवं एकल पद में कुल 30 हजार पद शामिल हैं। जबकि लेवल वन पोस्ट श्रेणी में तकनीकी विभाग में 1 लाख पदों पर भर्ती होगी।
नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी
नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी के के तहत जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, एकाउंटस क्लर्क, कामर्शियल सह टिकट क्लर्क, असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सनीरियर कामर्शियल सह टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, कामशिर्यल अप्रेन्टिस व स्टेशन मास्टर के पद हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी
पैरा मेडिकल स्टाफ श्रेणी के अन्तर्गत स्टाफ नर्स, हेल्थ एवं मलेरिया इंसपेक्टर, फार्मासिस्ट, ईसीजी टेक्निशियन, लैब असिस्टेंट, लैब सुपरिटेंडेंट के पद शामिल हैं। लिपिक वर्गीय व एकल पर श्रेणी में स्टेनोग्राफर, चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर अनुवादक के पद शामिल हैं। नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू होगी। जबकि पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए 4 मार्च से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं, लिपिक वर्गीय एवं एकल पद के लिए 8 मार्च से आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। इसके अलावा लेवल वन के तकनीकी पद पर अभ्यर्थी 12 मार्च से अपना ऑनलाइन आवेदन संबंधित बोर्ड की वेबसाइट से कर सकेंगे। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 500 रुपये व अन्य वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि परीक्षा संपन्न होने के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी का 400 रुपये बोर्ड वापस करेगा, जबकि अन्य वर्गो का पूरा पैसा बैंक एकाउंट के जरिए वापस कर दिया जाएगा। यह पूर्व में लागू हुए नियम के तहत ही किया जायेगा।

यहां देखें नोटिफिकेशन
इस बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए आप सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट http://rrbald.gov.in/ पर जाएं। यहां आपको मुख्य पेज पर ही नोटिफिकेशन का लिंक दिखाई देगा। आप इसे क्लिक कर डाउनलोड कर लें। नोटिफिकेशन सीधे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करें।
http://rrbald.gov.in/docs/CENs_2019_Indicative_Notice_Hindi.pdf












Click it and Unblock the Notifications