प्रयागराज कुंभ में 'ब्रह्मास्त्र' लेकर आए रणबीर और आलिया, 250 ड्रोन ने दिखाया कमाल
Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के अंतिम दिन बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) का प्रमोशन कर दिया गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी प्रयागराज पहुंचे। बता दें कि यहां सैकड़ों ड्रोन की मदद से फिल्म ब्रह्मास्त्र के लोगो (logo) को आसमान में लाइट्स से बनाया गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म का लॉन्च इवेंट इस अंदाज में हुआ हो।

दीपक जलाकर आलिया भट्ट ने की कार्यक्रम की शुरूआत
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म प्रोमो की लांचिंग से पहले स्टार कास्ट रणबीर कपूर व आलिया भट्ट ने दीपक जलाकर आध्यात्मिक रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की। ब्रह्मास्त्र फिल्म के विशेष प्रोमो को लाइव देखने के लिए भीड़ से पूरा परिक्षेत्र भरा रहा। लोगों ने आकाश में ड्रोन कैमरे व रोशनी के सहारे तैयार किए गए प्रोमों का लुत्फ उठाया। इस दौरान रणबीर कपूर व आलिया भट्ट ने लोगों से उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र देखने के लिए अपील की। गौरतलब है कि यह फिल्म इस साल के अंत में यानी दिसंबर तक सिनेमाघरों में आयेगी। अभी इस फिल्म की शूटिंग चल रही।

बॉलीवुड का तड़का
कुंभ मेले के दौरान स्नान के करने के लिये बॉलीवुड के कई निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री व टीवी कलाकार समेत भोजपुरी फिल्मों के कलाकार पहुंचे थे। जिससे कुंभ मेले का आकर्षण इस बार और निखरा था। वहीं कुंभ मेले के आखिरी दिन बॉलीवुड के स्टार अदाकारों ने फिल्म प्रमोशन कर कुंभ में बॉलीवुड का तड़का भी लगा दिया है। फिल्म के दौरान आपको प्रयागराज में फिल्माया गया, विशेष प्रोमों भी देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि यह फिल्म करण जौहर ग्रुप की फिल्म है। जिसमे मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आर्यन मुखर्जी आपको अदाकारी करते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म इस वर्ष दिसम्बर महीने में रिलीज होनी है।

250 ड्रोन के जरिए बना Logo
ब्रह्मास्त्र फिल्म के प्रमोशन के दौरान संगम तट पर 250 ड्रोन कैमरे के जरिए आकाश में कुंभ 2019 व ब्रह्मास्त्र की डिजायन के साथ ही आकाश में तिरंगा बनाया गया। ड्रोन कैमरे के जरिए दिव्य कुंभ व ब्रह्मास्त्र को आसमान में लिखकर सूटिंग की गयी। लगभग आधे घंटे तक आकाश में रंग बिरंगी लाइटों के बीच यह मनमोहक प्रदर्शन चलता रहा और दर्शक मंत्रमुग्ध होकर इस पल को देखते रहे। फिल्म प्रमोशन के बाद इन कलाकारों ने गंगा किनारे सेल्फी ली और रात को गंगा तट पर पूजा अर्चना व आरती की।

खास है वजह
ब्रह्मास्त्र के लिए महाशिवरात्रि का दिन चुने जाने के पीछे खास वजह है। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है। उसका भगवान शिव से खास कनेक्शन है। ये फिल्म एक सुपरहीरो की कहानी बताई जा रही है। इसी खास कनेक्शन के चलते इस फिल्म के फर्स्ट लुक के लिए ये खास समय चुना गया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में हैं।
ये भी पढ़े:- सौहार्द की मिसाल: मुस्लिमों ने करवाया भगवान शिव के बारातियों को नाश्ता
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications