प्रयागराज हत्याकांड: पीड़ित परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, बोलीं- प्रशासन चुप कैसे हो सकता है?
प्रयागराज, 26 नवंबर: प्रयागराज में एक परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को मृतकों के परिजनों से मिलने प्रयागराज पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है। बता दें, प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के गोहरी गांव में फूलचंद पासी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस पर आरोप है कि पीड़ित परिवार ने हत्या से कुछ दिन पहले शिकायत की थी और सुरक्षा मांगी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रियंका ने पूछा- इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैं पूछना चाहती हूं कि इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा। जिस तरह ये घटना हुई है मैं उससे खुद हिली हुई हूं और परिवार दहशत में है। इन्हें पुलिस से सहयोग नहीं मिला है।'' उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति को देखकर शासन और प्रशासन के लोग कैसे चुप रह सकते हैं? आज संविधान दिवस है और संविधान में लिखा है कि इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए,अगर होते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे?:
दशहत में है परिवार: प्रियंका गांधी
Recommended Video
प्रियंका ने कहा, कल यहां से दो पुलिस कर्मियों को हटाया गया। महिलाएं बताती हैं कि जब वे शिकायत करने जाती थीं तो पुलिसकर्मी उनका मजाक उड़ाते थे, प्रशासन चुप कैसे हो सकता है? प्रियंका ने बताया कि परिवार दहशत में है। ये सभी महिलाएं हैं, पुरुष सदस्य झारखंड में काम करते हैं। वे नहीं जानते कि वे अकेले क्या करेंगे, कोई आकर उन्हें पीड़ा दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications