Umesh Pal की सामने आईं पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मारी गई थीं 7 गोलियां...6 हो गई थीं शरीर के आर-पार
prayagraj shootout news: राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उमेश को एक-दो नहीं बल्कि 7 गोलियां मारी थी। जिसमें 6 गोलियां शरीर को भेदते हुए आरपास हो गई थीं।

Umesh Pal Hatyakand: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम को हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में उनका दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। तो वहीं, उमेश पाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाशों ने उमेश पाल को एक-दो नहीं बल्कि 7 गोलियां मारी थी। जिसमें 6 गोलियां तो उमेश पाल के शरीर को भेदते हुए आरपास हो गई थीं। जबकि, एक गोली शरीर के अंदर मिली है।
ऐसा बताया जा रहा है कि सभी गोलियां पिस्टल से मारी गई थीं। तो वहीं, उमेश के शरीर में 13 इंजरी आई हैं। उमेश के शव की हालत देखकर डॉक्टर भी हतप्रभ रह गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सरकारी गनर को भी दो-दो गोली मारी गई थी। शूटक उमेश को किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने उमेश पर एक के बाद एक कर कई गोली दाग दी। खबर के मुताबिक, शनिवार को उमेश के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि उमेश पाल के शरीर में एक गोली नाक पर, एक गर्दन पर, दो गोलियां पेट में, एक पीठ में, एक गोली जांघ और एक पैर में लगी थी। तो वहीं, सिपाही संदीप निषाद को एक गोली बाएं हाथ पर कंधे के नीचे और दूसरी पेट में लगी थी। सिपाही के शरीर पर बम का आंशिक प्रभाव पड़ा था। इस मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई मोहम्मद खालिद अजीम उर्फ अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, गुलाम और गुड्डू मुस्लिम के अलावा अतीक के बेटों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इस मामले अतीक अहमद के अज्ञात सहयोगी भी आरोपी बनाए गए हैं। तो वहीं, पुलिस ने वो कार भी बरामद कर ली है, जिसमें बैठक आए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार को अतीक अहमद के घर के पीछे से बरामद कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर चौफटका होते हुए चकिया पहुंचे थे। इसके बाद किसी दूसरे वाहन से अलग-अलग रास्ते से पिपरी कौशांबी की तरफ भाग निकले।
Recommended Video

पुलिस की 8 से 10 टीमें लगी
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि यह घटना उमेश पाल के घर के ठीक बाहर हुई है। घटना के हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 8 से 10 टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें बदमाशों की तलाश में जगह-जगह छामेमारी कर रही है। पुलिस की मानें तो सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications