क्या वरुण गांधी ज्वॉइन करेंगे कांग्रेस? अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर
क्या वरुण गांधी ज्वॉइन करेंगे कांग्रेस? अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर
प्रयागराज, 13 अक्टूबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों से पहले किसानों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी के बगावती सुर देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को बाहर कर दिया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने के बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है कि क्या वरुण गांधी का बीजेपी से मोहभंग हो चुका है? क्या वह कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करेंगे?

इन चर्चाओं को उस समय और हवा मिल गई, जब प्रयागराज जिले में कांग्रेस नेता ने वरुण गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर दिया है। यह पोस्टर वरुण गांधी के स्वागत में लगाए गए है। वरुण गांधी के स्वागत पोस्टर में लिखा है, 'दुःख भरे दिन बीते रे भइया अब सुख आयो रे।' इसमें वरुण गांधी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी फोटो है। नीचे इरशाद उल्ला और बाबा अभय अवस्थी की तस्वीर लगी है। दोनों को ही कांग्रेस का वरिष्ठ नेता बताया गया है।
तो वहीं, प्रयागराज जिले में इस पोस्टर को जारी किए जाने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस पोस्टर पर विपक्षी दल के नेताओं ने जहां चुटकी लेनी शुरू कर दी, वहीं कांग्रेस नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है। प्रदेश कमेटी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर से इस प्रकरण की जानकारी ली। नफीस ने इस मामले में पोस्टर जारी करने वाले इरशाद उल्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे भीतर जवाब तलब किया है। इस बीच कांग्रेस में जाने को लेकर वरुण गांधी का बयान सामने आया है।
वरुण गांधी ने पूरे मसले को सिर्फ तीन शब्दों में समेट कर अपनी बात को खत्म कर दिया। उन्होंने सिफ इतना कहा कि 'ये सब अफवाह'। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, वरुण गांधी ने फोन पर इस मसले पर कुछ ज्यादा नहीं बोला। दरअसल, किसान प्रदर्शन और लखीमपुर खीरी की घटना के बाद से ही वरुण गांधी के बगावती सुर देखने को मिल रहे थे। वरुण की बगावत को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बीजेपी छोड़ सकते हैं। बीते दिनों उनके ट्विटर प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपने ट्विटर बायो से बीजेपी हटा लिया गया है।हालांकि वरुण गांधी के करीबियों ने इसका खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि वरुण ने कभी भी पार्टी का नाम बायो में नहीं लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications