अतीक अहमद के भगोड़े बेटे अली पर अब 50 हजार का इनाम, जानिए पूरा मामला?
प्रयागराज, 13 अप्रैल: गुजरात के साबरमती जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद अली उर्फ अली अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे अली अहमद पर प्रयागराज पुलिस ने इनाम की राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। बता दें, कोर्ट में सरेंडर न करने और अभी तक गिरफ्तारी न हो पाने की वजह से आईजी रेंज प्रयागराज डॉ. राकेश सिंह ने इनाम की राशि को बढ़ाया है।
Recommended Video

5 बीघा जमीन पर किया कब्जा और 5 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का मामला
प्रयागराज के करेली थाने में अली पर बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा के मुताबिक, प्रयागराज के करेली में जीशान उर्फ जानू की 5 बीघा जमीन पर अतीक अहमद के बेटे अली और उसके सहयोगी ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने जीशान को मारने की धमकी देकर फोन पर अतीक अहमद से बात करवाई। अतीक अहमद ने फोन पर जमीन को अपनी पत्नी शाहिस्ता के नाम करने को कहा। जमीन नहीं देने पर जीशान से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी भी मांगी गई। यही नहीं, जीशान ने परिवार के लोगों को पीटने का भी आरोप लगाया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार है अली
इस मामले में अतीक अहमद का छोटा बेटा अली फरार चल रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अली फरार चल रहा है। पुलिस ने नामजद 6 अन्य लोगों के खिलाफ भी 25 हजार का इनाम घोषित किया है। अतीक के रिश्तेदार असद, करीबी आरिफ उर्फ कछौली, संजय सिंह, फुल्लू,अमन और इमरान उर्फ गुड्डू पर भी पुलिस ने इनाम घोषित किया है। बता दें, इस मामले में अली के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अली अभी भी फरार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications