Prayagraj: अतीक गैंग के सदस्यों की अवैध संपत्तियों का PDA ने तैयार किया खाका, सोमवार से चलेगा बुलडोजर
Prayagraj News: PDA माफिया अतीक अहमद के करीबियों के अवैध निर्माणों पर एक बार फिर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। PDA की इस कार्रवाई में अतीक गैंग के 20 से अधिक अवैध संपत्तियों का चिन्हित किया गया हैं।

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन का लगातार एक्शन जारी है। अतीक अहमद के मददगारों और उसके गुर्गों की अवैध संपत्तियों पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ताबड़तोड़ कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस और एसटीएफ की छापेमारी कार्रवाई भी चल रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अतीक गैंग के सदस्यों की 20 से अधिक अवैध संपत्तियों का चिन्हित किया गया हैं।
इन अवैध संपत्तियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार यानी 13 मार्च से शुरू की जा सकती है। बता दें, पहले यह कार्रवाई शनिवार से होनी थी, लेकिन इसे टालकर सोमवार से निश्चत किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा। इसको लेकर प्रशासन सभी जरूरी तैयारियां कर रहा है। आपको बता दें, उमेश पाल हत्याकांड के बाद पीडीए अतिक के चार करीबियों के आलीशन आवासों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताहिक, अतीक के करीबियों और शूटरों के अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एक बार फिर सोमवार 13 मार्च से आरंभ होगी। अतीक के शूटरों के अलावा उनके रिश्तेदारों, मददगारों की सूची तैयार की गई है। इसके लिए दर्जन भर से अधिक अवैध निर्माणों को रिश्तेदारों जिला प्रशासन और पीडीए की ओर से चिह्नित किया गया है। इसमें फरार शूटर गुड्डू मुस्लिम, गुलाम अहमद और साबिर के भी बिना मानचित्र पास कराए बने भवन शामिल हैं।
पीडीए की इस कार्रवाई की जद में माफिया के कुछ रिश्तेदारों और मददगारों की भी अवैध संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। खबर के मुताबिक, पीडीए द्वारा कार्रवाई की शुरुआर इस बार बमवाज गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के घरों से किए की जा सकती है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम ही बमबाजी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था। इसके अलावा उस्मान के बाद इलेक्ट्रिक पार्ट की दुकान से निकलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले शूटर को गुलाम के रूप में पुलिस ने चिह्नित किया है।
इतना ही नहीं, राइफल से गोली चलाने वाले की पहचान साबिर के रूप में की गई है। ये तीनों शूटर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए के पुलिस लगातार उनके परिजनों, करीबियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके मददगारों के मोबाइल नंबर भी खंगाले जा रहे हैं। इस क्रम में इनके अवैध निर्माणों पर किसी भी वक्त बुलडोजर चलाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications