घर से खेलते-खेलते गायब हो गया बच्चा, गली में तड़पता हुआ मिला

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रायगराज जिले के अल्लापूर इलाके में मासूम की गला रेतकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के अल्लापूर के संजय नगर इलाके का है। बृहस्पतिवार की शाम जब घर से खेलने के लिए बाहर निकला 5 वर्षीय दीपक देर शाम तक वापस नहीं आया तो उसे खोजते हुए परिजन बगल की एक गली में पहुंचे, जहां पर मासूम लहूलुहान हालत में तड़प रहा था।

prayagraj innocent child dead during treatment

आनन-फानन में वहां से लेकर एस आर एन अस्पताल पहुंचे, जहां पर उचित इलाज नहीं होने पर रात में ही परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शनिवार दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों को आशंका है की उसके पड़ोस के लोग ही हत्या की वारदात में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी न किसी तरह शामिल जरूर हैं।

हालांकि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है की मृतक दीपक के दादा मानसिक रुप से विक्षिप्त हैं। आशंका है की उन्हीं ने मासूम की जान ली हो। उन्होंने यह भी कहा की परिजनों के बयान में भी विरोधाभास है। बच्चे के इलाज़ के दौरान परिजनों द्वारा लगातार गलत बयानबाजी की गई है। फिलहाल पुलिस तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः पिता ने जमीन के लिए अपने बेटे की हत्या, उसकी पत्नी को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+