गंगा किनारे बालू में दफन शवों से हटाए गए कफन, प्रयागराज डीएम ने दिए जांच के आदेश

गंगा किनारे बालू में दफन शवों से हटाए गए कफन, प्रयागराज डीएम ने दिए जांच के आदेश

प्रयागराज, मई 26: गंगा किनारे दफनाए गए शवों से कफन हटाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो होने के बाद ये मामला तूल पकड़ने लगा है। तो वहीं, अब इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रयागराज जिले के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। बता दें कि शवों से कफन हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा हमला भी बोला। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि उनके आदेश पर कब्रों से कफन या लकड़ी नहीं हटाई गई है।

Prayagraj Dm Bhanu Chandra Goswami orders enquiry into the removed of pieces of cloth covering bodies in ganga

Recommended Video

    UP: गंगा किनारे दफन शवों से कफन हटाने की होगी जांच, Prayagraj DM ने दिए आदेश | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में गंगा में कोविड पीड़ितों के बहते हुए शव और गंगा किनारे रेत में दफनाई गई सैकड़ों लाशों ने यूपी में सनसनी मचा दी थी। जिनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक पार्टियों ने प्रदेश सरकार पर कई सवाल खड़े किए थे। लेकिन शवों का हाल तब बुरा हो गया, जब तेज बारिश, हवा के कारण रेत हटने लगी। ऐसे में दफनाए गए शव बाहर आने शुरू हो गए, जिनसे बाद शवों से कफन हटाने और आस-पास लगाई गई लकड़ियां को हटाने का एक वीडियो सामने आया है।

    वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने इस मामले में स्पष्ट कर दिया है कि उनकी तरफ से ऐसे आदेश नहीं जारी किए गए थे। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने पूरे मामले की जांच अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और अपर पुलिस अधीक्षक (गंगापार) को सौंपी गई है। डीएम ने कहा यह द्वि सदस्यीय टीम यह भी देखेगी कि ऐसे अति संवेदनशील प्रकरण में किन तत्वों द्वार इस प्रकार का कृत्य किया है और उनकी मंशा क्या है। साथ ही यह समिति दोषी पाये गए व्यक्तियों के विरूद्ध समुचित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अपनी संयुक्त जांच आख्या शीघ्र प्रस्तुत करेंगी।

    ये कौन सा सफाई अभियान है: प्रियंका गांधी
    कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने मंगलवार 25 मई को एक वीडियो ट्विट कर लिखा था, 'जीते जी ढंग से इलाज नहीं मिला। कितनों को सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं मिला। सरकारी आंकड़ों में जगह नहीं मिली। अब कब्रों से रामनामी भी छीनी जा रही है। छवि चमकाने की चिंता में दुबली होती सरकार पाप करने पर उतारू है। ये कौन सा सफाई अभियान है? ये अनादर है-मृतक का, धर्म का, मानवता का।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+