Prayagraj: होटल के कमरे में चादर से लटका मिला डिप्टी CMO का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
प्रयागराज से एक के बाद एक सनसनीखेज ख़बरों का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। यहां के एक होटल में किसी आम आदमी का नहीं बल्कि डिप्टी सीएमओ का शव चादर के फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार ये सुसाइड नहीं हत्या है।

यूपी के प्रयागराज में डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का सिविल लाइन के होटल में शव मिला है। शव बेडशीट की चादर से लटका हुआ था। हालाँकि शव की स्तिथि और कमरे का हाल देख कर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने इस मामले में हत्या की शंका जताई है। वहीं मौके पर डीएम, कमिश्नर सहित फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

कमरा नंबर 106 में डिप्टी सीएमओ का शव
जानकारी अनुसार डिप्टी सीएमओ की पोस्टिंग प्रयागराज से पहले मिर्जापुर में थी। अगस्त 2022 में उनकी पोस्टिंग प्रयागराज हुई। क्योंकि ये होटल सीएमओ ऑफिस से मात्र 4 किमी. की दूरी पर है इसलिए डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार यही पर रहने लगे थे। वे इस होटल के कमरा नंबर 106 में रहते थे। वहीं आज सुबह जब होटल का स्टाफ कमरे में पंहुचा तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। काफी कोशिशों भी जब कोई आवाज नहीं आई तो मास्टर चाभी से दरवाजा खोला गया।

बेडशीट के फंदे पर सुनील कुमार का शव
दरवाजा खोलने के बाद सामने का मंजर बेहद ही खौफनाक था। कमरे में बेडशीट के फंदे पर सुनील कुमार का शव लटका हुआ था। होटल स्टाफ ने कमरा बंद कर फ़ौरन ही पुलिस को कॉल की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डिप्टी सीएमओ के सामान की तलाशी ली, मगर उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। साथ ही होटल के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि कमरे के आसपास की मूवमेंट की छानबीन भी की जा सके। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दे दी है।
Recommended Video

बेड का गद्दा जमीन पर, सामान अस्त-व्यस्त
उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि वह काफी मिलनसार थे और किसी से उनका कोई विवाद नहीं था। मगर उनके कमरे में उनका बैग एक कोने में रख हुआ मिला, बेड से गद्दा जमीन पर लटका हुआ था। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। यह सब देखकर पुलिस का कहना है कि मौका-ऐ-वारदात पर मिले साक्ष्य सुसाइड नहीं बल्कि हत्या की तरफ इशारा कर रहे है। पुलिस का इस पूरे मामले पर कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ़ हो पाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications