अपनी हरकतों को नहीं सुधार रही थी बेटी, समझाने के लिए मां-बाप ने बनाया खतरनाक प्लान

Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती के उसके ही माता पिता व परिजनों ने मार डाला और शव छिपाने के लिए नदी में फेंक दिया। यही नहीं गांव के ही चार लोगों को इस मामले में फंसाने के लिए उन पर अपहरण का फर्जी मुकदमा भी दर्ज करा दिया। हालांकि, यही मुकदमा परिजनों के लिए गले की फांस बन गया। पुलिस ने तहकीकात में पर्दे के पीछे की कहानी की कड़ियां जोड़ ली। कड़ाई से पूछताछ में सच समाने आ गया। पुलिस के अनुसार, हत्यारे परिजनों का कहना है कि बेटी का चाल चलन ठीक नहीं था और समाज में उनकी बदनामी हो रही थी, इसलिए उससे छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

18 मई को प्रयागराज जिले के मेजा थाने में कल्लो देवी नाम की एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय बेटी सरिता के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने गांव के ही चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरू हुई। पुलिस सबसे पहले कल्लो के गांव दशरथपुर पहुंची, जहां पड़ोसियों से पूछताछ के बाद नामजद युवक भी उठाए गए। जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि लड़की के परिजन झूठ बोल रहे हैं और बेटी कहां है इसकी जानकारी उन्हें ही है। पुलिस को गांव में सरिता व उनके परिजनों के बारे में काफी जानकारी मिली और मौजूदा हालात को ग्रामीणों ने बताया तो पूछताछ के लिए सरिता के परिजनों को हिरासत में ले लिया गया। पहले तो परिजन कुछ भी बोलने से साफ मना करते रहे, लेकिन जब पुलिस ने अपने तरीके से पूछताछ शुरू की तो परिजन टूट गए और बेटी की हत्या का पूरा सच बता दिया।

परिजनों ने कबूल किया जुर्म

परिजनों ने कबूल किया जुर्म

पुलिस के अनुसार, परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बेटी के संबंधों को लेकर उसे कई बार समझाया और पीटा गया था, लेकिन वह अपनी आदत में सुधार नहीं कर रही थी। जिससे गांव में हो रही बदनामी से छुटकारा पाने के लिए बेटी की हत्या का प्लान बनाया गया और सरिता की गला घोंटकर पहले हत्या की गई। फिर उसका शव ठिकाने के लिए नदी में फेंक दिया गया।

नदी में नहीं मिला शव

नदी में नहीं मिला शव

पुलिस ने गंगा कछार में हत्यारोपियों की निशानदेही पर शव की तलाश की, लेकिन शव नहीं मिला। संभावना है कि पानी के बहाव में शव बह गया है। फिलहाल, इस मामले में मां कल्लो देवी, पिता कृष्ण चन्द्र निषाद, भाई विवेक और दिनेश और संगम लाल को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दें कि इस मामले में अभी तक युवती से रेप और हत्या के ऐंगल पर जांच चल रही थी और एक वायरल वीडियो को भी इसी घटना क्रम से जोड़ा गया था। हालांकि, पुलिस ने अब इस मामले में खुलासा करते हुए ऑनर किलिंग का घिनौना सच सामने लाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+