इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी रीता जोशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Prayagraj news, प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के लिये इलाहाबाद से भाजपा की प्रत्याशी रीता जोशी की मुश्किल एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रयागराज स्थित सांसद विधायक स्पेशल कोर्ट ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है। स्पेशल कोर्ट ने समन जारी होने के बाद मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर ना होने पर सख्त रुख अख्तियार किया है। मामला 2015 में विधान सभा घेराव के दौरान हुये बवाल से जुड़ा हुआ है। जिसमें पेशी पर हाजिर ना होने पर उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

एक समय में थीं कांग्रेस की कद्दावर नेता

एक समय में थीं कांग्रेस की कद्दावर नेता

गौरतलब है कि किसानों के मामले को लेकर अखिलेश सरकार के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने लखनऊ में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था। उस दरमियान रीता जोशी कांग्रेस की कद्दावर नेता थीं और इस आंदोलन के नेतृत्व का हिस्सा थी। इस दौरान तोड़फोड, पत्थर बाजी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि के एक मामले में दर्जनों दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें अधिकांश कांग्रेसी नेताओं ने कोर्ट में सिरेंडर कर जमानत करा ली थी, लेकिन सत्ता में होने के कारण रीता जोशी ने स्पेशल कोर्ट में खुद को सिरेंडर नहीं किया था, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुये उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का मूड बनाया हुआ है। मामले पर सुनवाई स्पेशल जज पवन कुमार तिवारी कर रहे हैं।

क्या है मामला

क्या है मामला

स्पेशल कोर्ट में चल रहे मुकदमे के अनुसार वर्ष 17 अगस्त 2015 को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत रीता जोशी व अन्य नेताओं की अगुवाई में हजारों कांग्रेसियों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया था। उस समय कांग्रेसी प्रदेश में गन्ना किसानों के भुगतान, पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि, कानून व्यवस्था आदि के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़े हुये थे और प्रदर्शन के दौरान ही लगभग 5 हजार कांग्रेसियों की प्रदर्शनकारी भीड़ ने विधानसभा की ओर कूच कर दिया। विधानसभा के समीप पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की तो प्रदर्शनकारी अचानक उत्तेजित हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी भांज कर स्थिति पर नियंत्रण का प्रयास किया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में कयी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को चोटें आईं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया।

हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ है मुकदमा

हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ है मुकदमा

इसी मामले में राज बब्बर, निर्मल खत्री, मधूसूदन मिस्त्री, रीता बहुगुणा जोशी व उनके साथियों पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें थाने पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ आदि गंभीर धाराओें में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मुकदमे का ट्रायल भी शुरू हो गया लेकिन, लंबे समय से यह मामला अधर में लटका हुआ है । फिलहाल स्पेशल कोर्ट में मामला आने के बाद भी सुनवाई के दौरान आरोपितों के हाजिर ना होने पर मुकदमें में स्पेशल जज ने सख्त रूख अख्तियार किया है और कुर्की जैसी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिसके बाद दर्जन भर कांग्रेसी नेताओं ने अपनी जमानत करा ली थी, लेकिन रीता जोशी ने इस मामले में अभी तक खुद को सिरेंडर नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+