रहस्यमयी तरीके से Prayagraj में बरस रहे 100 और 50 के नोट? देखने के लिए उमड़ पर लोगों की भीड़

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नवाबगंज में एक अनोखी घटना ने गांव और आस-पास के इलाकों में सनसनी फैला दी है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति की छत पर रहस्यमयी तरीके से 100 और 50 के नोट बरसने की खबर फैली थी।

इसी के साथ वहां पर मौत की धमकी भी मिली। रहस्यमयी तरीके से पैसे बरसने की सूचना पर दूर-दूर से लोग भीड़ यह नजारा देखने के लिए वहा उमड़ पड़े। पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो वह भी जांच करने पहुंच गए और मौके का जायजा लिया।

Prayagraj News

खबर के मुताबिक, पुलिस छत का नजारा देख कर दंग रह गई। यह पूरा मामला प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेरवा गांव का है। यहां मोती सिंह की छत पर अचानक 100 और 50 रुपये के नोट बिखरे मिले। इसके साथ ही लाल स्याही से लिखा एक धमकी भरा संदेश भी मिला, जिसमें लिखा था, "अरुण मरेगा और मोती भी मरेगा।"

यह खबर इलाके में तेजी से फैल गई और आस-पास के इलाकों से लोग इस विचित्र घटना को देखने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्हें लगा कि यह किसी की शरारत हो सकती है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि इसके पीछे कौन है और उनका मकसद क्या है।

एसीपी सोरांव जंग बहादुर यादव ने बताया कि जांच में पता चला है कि यह किसी की शरारत है, लेकिन यह शरारत किसने की...यह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने और घर के बाहर इकट्ठा न होने की अपील की। पुलिस की चेतावनी के बावजूद लोग मोती सिंह के घर आते रहे।

ग्रामीणों ने इस घटना के बारे में अलग-अलग बातें कहीं। राजकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। कुछ ग्रामीणों ने इसे जादू-टोना से जोड़कर देखा, जबकि कुछ ने इसे रहस्य बताया। बुंदेली लाल ने बताया कि लोग डरे हुए थे, लेकिन उन्होंने माना कि पुलिस ने इसे शरारत बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+