मिलिये असली फिल्म स्टार से, जिसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी
फैजाबाद। आपने वो फिल्म तो जरूर देखी होगी जिसमें अजय देवगन शादी के बाद अपनी पत्नी एश्वर्या राय को उनके प्रेमी सलमान खान के पास वापस भेजने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी वही कहानी गोरखपुर में देखने को मिली है।

फैजाबाद के रहने वाले फूलचंद का विवाह बीकापुर की निवासी चंदा से विवाह हुआ। लेकिन जब फूलचंद को यह पता चला कि उनकी पत्नी किसी और से प्यार करती है तो उन्होंने इसकी मिसाल पेश करते हुए अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी।
फूलचंद की शादी 2012 में चंदा से हुई थी। लेकिन नौकरी की वजह से फूलचंद जालंधर चले गये थे। लेकन इस बीच चंदा को सूरज नाम के युवक से प्यार हो जाता है।
चंदा और सूरज के प्यार का खुलास तब हुआ जब फूलचंद जालंधर से लौटा तो उसकी पत्नी ने रात में उसे पूरी कहानी बतायी और घर छोड़कर चली गयी। लेकिन जब फूलचंद सूरज के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी वहां मौजूद थी।
लेकिन जब मामले की सुलह के लिए पंचायत बैठी तो फूलचंद ने अपनी पत्नी के विवाह का प्रस्ताव सूरज से रख दिया जिसे पंचायत ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद दोनों का विवाह काफी धूमधाम से कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications