नगमा के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, खून से लिखा सोनिया को खत

nagma
इलाहाबाद। बॉलीवुड से राजनीति की ओर रुख करने वाली सिने स्टार नगमा के खिलाफ उनकी ही पार्टी में बगावत शुरु हो गई है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो वो इलाहाबाद के फूलपुर सीट से नगमा को लोकसभा चुनाव का टिकट देना चाहते है, लेकिन पार्टी के इस फैसले के खिलाफ पार्टी की स्थानीय निकाय में विवाद शुरु हो गया है।

इलाहाबाद जिले की फूलपुर संसदीय सीट से अभिनेत्री नगमा को लोकसभा चुनाव लड़ाने के आला कमान के विचार के खिलाफ वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इलाहाबाद व फूलपुर संसदीय सीट से बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को खून से पत्र लिख अपनी बात कही है।

Did You Know: फिल्मों में आने से पहले नगमा कपड़ों की दुकान चलाती थीं।

इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हसीब अहमद और कांग्रेस नेता श्रीशचंद्र दुबे के मुताबिक, अभिनेत्री नगमा को उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी इसी नाराजगी को खत के जरिए आलाकामन के सामने रखा है।

गौरतलब है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया है, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई लिस्ट अब तक जारी नहीं किया गा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा पड़ रहा है।

Did You Know: बॉलीवुड में आने से पहले नगमा ने मुंबई के हिल रोड पर ख़ुद की नगमास नामक वस्त्रों की एक दुकान खोली जिसका सितंबर 2003 में अक्षय कुमार ने उद्घाटन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+