UPPSC: APO भर्ती शुरू, कानून की डिग्री रखने वाले युवा इस तरह करें आवेदन
Allahabad News, (इलाहाबाद)। यूपी में कानून की डिग्री हासिल करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा 2018 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 28 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 25 जनवरी तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग बाई चालान के तहत की जाएगी। जानकारी देते हुए आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि इस भर्ती में पहली बार माइनस मार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही न्यूनतम कट ऑफ भी तय किया जाएगा। 40% से नीचे अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी फेल माने जाएंगे। एपीओ के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन मिला है, भर्ती प्रक्रिया के बीच अधियाचन की संख्या बढ़ने के साथ ही पदों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 9 जून को प्रस्तावित है।

महत्वपूर्ण जानकारी
पद नाम - सहायक अभियोजन अधिकारी
कुल पद - 17
आवेदन तिथि - 28 दिसंबर 2018 से
आवेदन की अंतिम तिथि - 25 जनवरी 2019 तक
आवेदन पूर्ण करने की तिथि - 28 जनवरी
फीस जमा करने की तिथि - 25 जनवरी 2019 तक
आवेदन की फीस - सामान्य श्रेणी और ओबीसी के लिए 125 व एससी एसटी के लिए 65, दिव्यांग के लिए 15 रुपए।

कैसे करें आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाए। यहां मुख्य पेज पर ही एपीओ भर्ती आवेदन का लिंक दिया गया है, इस पर क्लिक करें। सभी निर्देशों का पालन करते हुए सभी कॉलम सावधानीपूर्वक भरें और अपना आवेदन सबमिट कर दें। सीधे आवेदन करने के लिए आप नीचे गए नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications