प्रयागराज: 6 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद रेत दिया गला, आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हिल जाएंगे। दरअसल, यहां 6 साल की बच्ची के साथ गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया और इसके बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बच्ची के शव को खेत में फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, मामला प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली मासूम 9 जनवरी की दोपहर पड़ोस की एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी। इसी बीच वहां दो युवक पहुंचे और बच्ची को घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित आलू के खेत में ले गए। वहां दरिंदों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया। चीखने चिल्लाने पर दोनों ने बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी और भाग निकले। जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो घर वाले खोजबीन करने लगे। पिता ने साथ खेल रही बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि बच्चूलाल सरोज उसे ले गया था। उसके साथ एक और आदमी था।

आलू के खेत में पड़ा थी मासूम का शव

आलू के खेत में पड़ा थी मासूम का शव

परिजन जब आलू के खेत की तरफ गए तो वहां बच्ची अस्त व्यस्त कपड़ों में पड़ी थी। चाकू से उसका गला काटा गया था। अगल-बगल खून पड़ा हुआ था। शव देखकर गांव वाले भड़क गए। उन्होंने बच्चूलाल सरोज को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उसे अधमरा कर दिया, तब तक पुलिस पहुंच गई। उसे किसी तरह ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने लाया गया।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस के साथ ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी गंगापार एनके सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार नायक भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के पिता ने फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पहसी गांव के बच्चूलाल सरोज समेत दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार नायक ने बताया कि एक आरोपी पुलिस हिरासत में है, दूसरे की भी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+