Atiq Ahmed से कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर बनेंगे PMAY होम्स, जानें कितने लोगों को मिलेगा इसका फायदा

प्रयागराज में अतीक अमहद के कब्ज से मुक्त कराई गई जमीन पर PMAY के तहत 76 आशियाने बनाने की योजना है। इन 76 आवासों के लिए 6 हजार से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

atiq ahmed land

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के कब्ज से प्रयागराज के आलीशान लूकरगंज इलाके में मुक्त कराई गई जमीन पर आशियाने बनाने की योजना है। ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत करीब 76 लाभार्थियों के लिए इस जमीन पर आशियाना बना रही है।

अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर यूपी सरकार आवासीय फ्लैटों का निर्माण कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिग, इस फ्लैटों के लिए आवंटन प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष से शुरू होने की संभावना है। प्रयागराज विकास प्राधिकरणके सचिव अजीत कुमार सिंह ने कहा,

कुल मिलाकर 1,731 वर्ग मीटर की भूमि पर दो ब्लॉकों को बनाया जा रहा है और ये तीन मंजिला इमारतें होंगी। एक ब्लॉक में 36 और दूसरे में 40 घर होंगे। ड्रॉ के बाद इन्हें जल्द ही आवंटित किया जाएगा।

पीडीए के अधिकारियों ने कहा कि इन 76 आवासीय फ्लैटों के लिए 6 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन हासिल हुए हैं। खबर के मुताबिक, अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि पीडीए को 'गारंटी मनी' के रूप में लगभग 3.16 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं।

बताया कि इनका सत्यापन किया जाएगा और इसके बाद लॉटरी सिस्टम के माध्यम से घरों का आवंटन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों को लॉटरी सिस्टम के जरिये से फ्लैट नहीं मिलता है, उनकी गारंटी की रकम वापस कर दी जाएगी।

Recommended Video

    Umesh Pal Murder Case : Atiq के ससुराल से मिली एक Diary, जो खोलेगी Mafia के कई राज! | वनइंडिया हिंदी

    जिन लाभार्थियों को यह फ्लैट आवंटित होंगे उन्हें 3.5 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि घरों को तैयार करने की लागत के तौर पर खर्च किए गए बाकी पैसे का बोझ राज्य और केंद्र सरकारें साझा रूप से उठाएंगी।

    पीडीए ने बताया कि हासिल हुए कुल आवेदनों में से करीब 2,000 आवेदन आवंटन के योग्य पाए गए। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला सीएम योगी ने दिसंबर 2021 में रखी थी। ये PMAY आवास इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट के तहत स्थित जमीन पर बनाए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+