प्रयागराज: धारदार हथियार से हुई एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Recommended Video

    Prayagraj: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से सनसनी, रंजिश की आशंका । वनइंडिया हिंदी

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रविवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर सेवाइत इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। पांच लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Five family members murdered in Prayagraj

    अडिशनल एसपी गंगापार नरेंद्र कुमार सिंह की मानें तो 'घर के सभी दरवाजे बंद थे। माना जा रहा है कि हत्यारे छत से घर में दाखिल हुए थे। घटना स्थल से विजय शंकर तिवारी (55), उनके बेटे सोनू (30), सोनू की पत्नी सोनी (27), सोनू के दो बच्चे कुंज (3) और कान्हा (7) के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विजय शंकर तिवारी गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह इन दिनों गांव आए हुए थे।

    उनका बेटा सोनू गांव में ही रहता था। रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए। सुबह काफी देर तक जब परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसी जब घर के अंदर पहुंचे तो वहां सभी 5 लोगों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। इस बात की आनन-फानन जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+