इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील पर बदमाशों ने की फायरिंग, अतीक गैंग का कनेक्शन आया सामने

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को बदमाशों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अभिषेक शुक्ला पर फायरिंग की। लेकिन वो बाल-बाल बच गए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने वकील के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की है। घायल वकील को एसआरएन में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने वकील अभिषेक शुक्ला की हालत खतरे से बाहर बताई है।

Recommended Video

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील पर बदमाशों ने की फायरिंग, अतीक गैंग का कनेक्शन आया सामने
    firing on Allahabad high Court lawyer Abhishek Shukla in Prayagraj district

    वारदात राजरुपपुर चौकी क्षेत्र में जागृति चौराहे की है। गोलीकांड की सूचना पाकर तमाम अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजरूपपुर पुलिस चौकी का घेराव कर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। सभी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी गई है। इस हमले में बाहुबली अतीक अहमद गैंग से कनेक्शन सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि नीमसराय निवासी अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला रविवार रात सवा नौ बजे के करीब राजरूपुपर में जागृति चौराहे के पास अपने साथियों संग खड़े थे। इसी दौरान वहां बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। इस फायरिंग में अधिवक्ता बाल-बाल बचे तो हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर अधिवक्ता की सोने की चेन व लॉकेट लूटकर भाग निकले।

    एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि रविवार देर शाम बदमाशों ने अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला पर फायरिंग की। गोली अधिवक्ता को नहीं लगी। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि कहा जा रहा है कि हमलवार अतीक अहमद गैंग से जुड़े हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+