प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने बाप-बेटे को पेड़ से बांधकर पीटा

प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में बाप-बेटे को पेड़ से लटकाकर मारने पीटने व उठक-बैठक कराने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, नाराज ग्रामीणों ने उसे पकड़कर उसके पिता के साथ पेड़ से बांध दिया। दोनों की जमकर पिटाई की और बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

father son tied up and beaten by villagers in prayagraj

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

मामला प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के औता गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक गांव की एक लड़की से प्यार करता है। वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसे बांध दिया। छुड़ाने पहुंचे पिता को भी ग्रामीणों ने रस्सी से बांध दिया।

father son tied up and beaten by villagers in prayagraj

रस्सी से बांध कर लगवाई उठक-बैठक

ग्रामीण यहीं नहीं रुके, उन्होंने बाप-बेटे को रस्सी से बांध कर पेड़ से बांध दिया। फिर जमकर दोनों की पिटाई और उठक-बैठक लगवाई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज जेवनिया सुशील दुबे ने कहा कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में बंधक बनाने वाले ग्रामीणों को भी नहीं बक्शा जाएगा, क्योंकि उन्होंने कानून अपने हाथ में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+