प्रयागराज: जमीनी विवाद में 2 दोस्तों की पीट-पीटकर हत्या, फोर्स तैनात
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में दो दोस्तों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस फोर्स तैनात है।

दिवाली की पार्टी कर रहे थे दो दोस्त
मामला शिवकुटी थाना क्षेत्र के नया गांव इलाके का है। दरअसल, दो दोस्त आनंद और दौसा दिवाली के अगले दिन अपने हाते में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदारों की पुराने जमीनी विवाद को लेकर बहस हुई। आरोप है कि रिश्तेदारों ने उनपर सरिया और रॉड से हमला कर दिया। जख्मी हालत में उन्हें शहर के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों दोस्तों की मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अब हत्या की अन्य वजहों की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह जमीनी विवाद तो है ही, अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों दोस्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, तनाव को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications