Prayagraj: अतीक के वकील की गली में फेंका गया देसी बम, दहशत फैलाने की हुई साजिश

दहशहत फैलाने के उद्देश्य से प्रयागराज की कटरा गोबर गली में बम फेका गया है। इस गली में अतीक अहमद के वकील के दयाशंकर मिश्रा रहते हैं।

Prayagraj News

Prayagraj News: दहशत फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार 18 अप्रैल को प्रयागराज जिले की कटरा गोबर गली में देसी बम फेका गया है। हालांकि, देसी बम से कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, बम फेंके जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि देसी बम कटरा गोबर गली में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फेंका गया है। इसी गली में डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद क वकील रहता है। गनीमत यह रही कि इस बम से कोई हताहत नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बम अतीक के वकीद दयाशंकर मिश्रा की गली में जरूर फेंका गया है। लेकिन, यह वकील के ऊपर हमला नहीं था। इस संबंध में प्रयागराज पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि गोबर वाली गली में बम चलने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो जांचोपरांत प्रकाश में आया है कि दो पक्षों द्वारा आपसी विवाद के चलते बम फेतने की घटना कारित की गई है। मौके पर कोई हताहत नहीं हुआ है। अन्य आवश्यक कार्रवाही की जा रही है।

पुलिस की मानें तो अतीक अहमद के वकील के घर पर हमले की बात पूर्णत: फर्जी है। दरअसल, हर्षित सोनकर व आकाश सिंह छोटू रानू की रौनक यादव के बीच में कुछ विवाद हुआ, जिसके कारण हर्षित सोनकर ने आकाश रौनक वह छोटे पर बम से हमला किया। लेकिन, किसी को चोट नहीं आई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस इलाके के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। साथ ही वहां की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। कर्नलगंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम मोहन राय का कहना है कि अतीक के वकील दयाशंकर मिश्रा निशाने पर नहीं थे और यह घटना दो युवकों के बीच दुश्मनी का नतीजा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+