प्रयागराज: बड़े भाई की सिर कूंचकर हत्या, छोटे भाई का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दो सगे भाइयों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बमरौली में रहने वाले जितेंद्र 25 की रविवार सुबह सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसके भाई छोटू का शव कुछ दूर पर स्थित रेलवे ट्रैक पर छत विक्षत हाल में मिला। शव मिलने की सूचना पर धूमनगंज कोतवाली पुलिस मौके पहुंची और घटना स्थाल का निरीक्षण किया।

bodies of two brothers have been found in Dhumanganj Kotwali area of Prayagraj district

धूमनगंज कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि, दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें एक ने दूसरे भाई की हत्या कर दी, उसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। हालांकि, परिजन पुलिस की कहानी पर सवाल उठा रहे हैं। घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शहर के धूमनगंज कोतवाली क्षेत्र में बमरौली के निकट पनतरवा गांव में रहने वाले रमेश का परिवार बेहद गरीब है। उसके बेटे छोटू (18 साल) और जितेंद्र (25) मजदूरी ट्रक में बालू लादने का काम करते थे। उनके बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था।

शनिवार की रात भी अंडा करी खाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस पर छोटू ने लोहे की रॉड से बड़े भाई जितेंद्र के सिर पर वार कर दिया। जख्मी होने पर वह जितेंद्र को छोड़कर घर से भाग निकला। कुछ घंटे बाद जितेंद्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसके कुछ देर बाद छोटू ने बमरौली के निकट ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घरवालों ने रविवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ और कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। छानबीन में पता चला कि दोनों भाइयों के बीच खाने-पीने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें जितेंद्र की मौत हो गई थी। इससे दुखी छोटू ने आत्महत्या की। एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि परिवार वालों को घटना की जानकारी रात में ही हो गई थी, लेकिन उन्होंने जानकारी रविवार सुबह दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+