इलाहाबाद: भाजपा-अपना दल के चुनाव कार्यालय के पास देशी बम फटे, एक घायल
विस्फोट के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। विस्फोट से एक व्यक्ति घायल भी हुआ। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है।
इलाहाबाद। इलाहाबाद के हंडिया स्थित भाजपा और अपना दल गठबंधन कार्यालय के बगल में रविवार शाम को दो देशी बम फटे। दो धमाकों से आसपास अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। विस्फोट में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

इलाहाबाद की हंडिया विधानसभा से अपना दल व भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी प्रमिला पटेल के कार्यालय को बगल में अज्ञात बदमाशो ने देशी बम फोड़े। विस्फोट की सूचना पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुचीं। पुलिस ने विस्फोट में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले में कई बिंदुओं पर जांच रही है। पुलिस के मुकाबिक घटना का राजनीतिक पहलू नहीं है, बल्कि रंगदारी के लिए दबाव बनाने को विस्फोट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications